फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' में आते ही बोले कॉमेडियन घुग्गी, क्यों कूदे राजनीति में?

Sat, 13 Feb 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के विख्यात हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी अब खास से आम आदमी बन गए हैं। 'आप' ज्वाइन करते ही घुग्गी ने राजनीति में आने का उद्देश्य स्पष्ट कर दिया।
विज्ञापन

'आप' में आते ही बोले कॉमेडियन घुग्गी, क्यों कूदे राजनीति में?

2 of 5
गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि हालातों ने नेता बनाया है तो लड़ाई लड़ेंगे। आज पंजाब में कई मसले ऐसे हैं, जिनके लिए लड़ना जरूरी है। अफसोस है कि जिस किसान के खेत की रोटी हम खा रहे हैं, वह सल्फास खा रहा है। पता लगता है कि सिर्फ 35 हजार का कर्ज था, जितना बहुत से लोग फाइव स्टार में डिनर पर खर्च कर देते हैं। फीमेल रेशियो खराब है। नशा न सिर्फ जान ले रहा है, बल्कि युवाओं को नपुंसक बना रहा है।
विज्ञापन

'आप' में आते ही बोले कॉमेडियन घुग्गी, क्यों कूदे राजनीति में?

3 of 5
गुरप्रीत घुग्गी कहते हैं कि पंजाब को खुद की नजर लगती जा रही है। मैं इस साल दस फिल्म कर रहा हूं, इतने अच्छे करिअर के बावजूद इसलिए सियासत में आया हूं कि लोगों की बातें साझा कर सकूं। कांग्रेस और शिअद परंपरागत पार्टियां हैं, आप का प्रैक्टिकल एजेंडा है। दिल्ली सरकार का काम देखने के बाद आप ज्वाइन करने का फैसला किया। छोटेपुर ने कहा कि यह उनके लिए दोहरी खुशी का दिन है, क्योंकि घुग्गी उन्हीं के जिले गुरदासपुर से हैं।

'आप' में आते ही बोले कॉमेडियन घुग्गी, क्यों कूदे राजनीति में?

4 of 5
भगवंत मान ने कहा कि यह आप और उनके लिए बड़ा दिन है। लोगों को हंसाना आसान काम नहीं है। पुलिस लोगों को पीटती है, अफसर लूटते हैं और नेता धोखा देते हैं। इन्हीं बातों पर हम व्यंग्य करते हैं। कैंपेन कमेटी में घुग्गी जैसा चेहरा आने से पार्टी का दायरा बढ़ेगा। संजय सिंह ने कहा कि आप नेताओं ने कई बार घुग्गी से बात की। लंबी चर्चा के बाद घुग्गी ने आप ज्वाइन करने का फैसला किया। उन्हें योग्यता के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' में आते ही बोले कॉमेडियन घुग्गी, क्यों कूदे राजनीति में?

5 of 5
घुग्गी ने कहा कि साल 1990 में पंजाब यूनिवसिर्टी में इंटर-वर्सिटी मोनो एक्टिंग मुकाबले का फाइनल था। इसमें वह, भगवंत मान, दिव्या दत्ता और निर्मल जौड़ा अलग-अलग विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आज करीब 25 साल बाद एक नए युग की शुरुआत हो रही है। 25 साल पहले मामूली वसीका नवीस होता था। पंजाबकेलोगों ने शोहरत और पैसा दिया। अब अगर उन्हें लौटाया नहीं तो गलत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें