सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देने वाली इस लड़की ने सगाई कर ली है। देखिए खूबसूरत तस्वीरें और इनकी रोमांटिक लव स्टोरी, जो आपका दिल गुदगुदाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन भारती शर्मा की। भारती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ सगाई कर ली है। इस खूबसूरत पल की एक तस्वीर भारती ने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'रोका टाइम, खूबसूरत पल...'। सगाई समारोह काफी निजी था और इसमें परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, भारती और हर्ष नवंबर में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
भारती सिंह
- फोटो : File Photo
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हर्ष कॉमेडी क्लासिज और कॉमेडी सर्कस के लेखक हैं। मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। उसके ‘आई लव यू’ क हने से मेरे में बदलाव आया।
4 of 7
भारती सिंह
भारती ने बताया कि हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर लड़की का सपना होता है शादी करना। मैंने भी देखा और मेरे पैरेंटस भी यही चाहते हैं कि मैं जल्दी से जिंदगी में सेटल हो जाऊं। ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को एक टिपिकल भारतीय गृहिणी की तरह देखना चाहती हूं, जो अपने बच्चों के लिए रोटियां बनाए। शादी के बाद मैं एक सामान्य जिंदगी बिताए।
विज्ञापन
5 of 7
भारती सिंह
कहा जा रहा है कि भारती की शादी टू स्टेट्स मूवी की तर्ज पर होगी। वे पंजाबी हैं और उनके मंगेतर गुजराती। भारती खुद कहती हैं कि गुजराती होने पर भी हर्ष बेहद खर्चीले हैं। जहां हम पंजाबी कंजूसी कर जाते हैं, वहां यह खुलकर पैसा खर्च करते हैं। मैं एक बार दो लाख रुपए का पर्स बिना खरीदे वापस आ गई। अगले दिन हर्ष वही पर्स खरीद लाए।
विज्ञापन
6 of 7
भारती सिंह
भारती कहती हैं कि मैं लकी हूं मुझे हर्ष मिले। इनकी सोच बहुत अच्छी है। शो अच्छा जाए, इसलिए यह सेट पर मुझसे फ्लर्ट करवाते हैं। भारती ने बताया कि वह और हर्ष सेट पर खूब मस्ती करते हैं। यही मस्ती उनकी रियल लाइफ का अहम हिस्सा है। हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते। सेट पर किसी की शक्ल किसी के कपड़े देखते हंसते हैं।
भारती ने बताया कि मुझे खाना पकाने का बहुत शौक है। हर्ष को मेरे हाथ के बने गोभी के परांठे बेहद पसंद हैं। जब हम दोनों किसी पार्टी में इकट्ठे जाते हैं तो हर्ष वहीं कह देते हैं कि जाओ किचन में जाकर मेरे लिए परांठे बनाओ। पर गुस्सा तब आता है, जब हर्ष अपने साथ चार और लोगों को बिठा लेते हैं और मुझे कहते हैं कि इनके लिए भी परांठे पकाओ।