फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जून से इस बैंक ने बदल दिए कई नियम, जानिए वरना पछताना पड़ेगा

Fri, 02 Jun 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 11
bank
इस बैंक में खाता खुलवा रखा है तो जानिए कि पहली जून से कई नियम बदल दिए गए हैं। यहां से जान लें बदलाव नहीं तो रोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 11
एसबीआई
देश के सरकारी क्षेत्र जुड़े बैंक एसबीआई ने 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्‍क में बढ़ोतरी कर दी है। ग्राहकों को बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट से पैसे निकालने पर, नया डेबिट कार्ड बनवाने पर भी ग्राहकों को शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन

3 of 11
एसबीआई डे​बिट कार्ड यूजर
एक जून से अगर आप कटे फटे नोट बदलवाते हैं, निश्चित सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो शुल्क देना होगा। एसबीआई के यह जानकारी स्टेट बैंक चंडीगढ़ के एक अ​धिकारी ने दी।

4 of 11
sbi
SBI से कैश विड्रॉल सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगी। इसमें ATM ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। 4 बार से ज्यादा SBI की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

5 of 11
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
SBI के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स देना होगा। दूसरे बैंक के ATM से 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

6 of 11
पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा पर इंतजार में बैठे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
SBI से 20 से ज्यादा या 5,000 रुपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रुपए तक का चार्ज+सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रुपये या हरेक 1,000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा।
विज्ञापन

7 of 11
एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
5,000 रुपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रुपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।

8 of 11
स्टेट बैंक - फोटो : अमर उजाला
30 अप्रैल को ही RBI ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप SBI में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होर्गा।

9 of 11
एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा।

10 of 11
भारतीय स्टेट बैंक
एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और यूएसएसडी तरीके से आईएमपीस (इमीटिएड पेमेंट सिस्टम) फंड ट्रांसफर करने पर भी शुल्क में बदलाव किया है। एक लाख तक के ट्रांसफर पर पांच रुपये, एक लाख से दो लाख पर 15 रुपये और दो लाख से पांच लाख तक की रकम ट्रांसफर करने पर 25 रुपये शुल्क अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

11 of 11
एसबीआई
अगर कोई बचत खाताधारक 10 पेज (लीफ) वाली चेक बुक लेता है तो 30 रुपये देने होंगे। 25 पेज वाली के लिए 75 रुपये और 50 पेज वाली चेक बुक के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें सर्विस टैक्स अलग लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें