फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

Mon, 24 Nov 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 6
करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'कंगाल' निकला। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उसकी तिजोरियां खोलीं। पांच करोड़ तक की कमाई करने वाले सतलोक आश्रम की पांच इलेक्ट्रॉनिक तिजोरियां खाली मिलीं है। आश्रम की तिजोरियों का हाल देखकर रामपाल भी दंग रह गया और माथे पर हाथ मारने लगा। यह खुलासा रविवार को उस वक्त हुआ रामपाल को निशानदेही के लिए वहां ले जाया गया।
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

2 of 6
रविवार को गिरफ्तारी के पांचवें दिन सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को निशानदेही के लिए आश्रम ले जाया गया। पुलिस ने आश्रम के तहखाने से दस राइफल, चार एयरगन, एक बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद रहे डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने बताया कि आश्रम में नक्सलियों के होने के भी सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

3 of 6
रामपाल को रविवार दोपहर बाद आश्रम में ले जाया गया। आश्रम में करीब पौने घंटे तक डीजीपी एसएन वशिष्ठ भी मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रामपाल ने अधिकारियों के समक्ष लॉकरों के कोड नंबर बता दिए। इस लग्जरी आश्रम में जब पांच इलेक्ट्रॉनिक्स लॉकर खोले गए तो पांचों खाली मिले। यह स्थिति देखकर रामपाल भी अपने माथे पर हाथ मारने लगा।

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

4 of 6
इसके बाद रामपाल से पूरे आश्रम में संदिग्ध स्थानों की निशानदेही करवाई गई। आश्रम से पुलिस की टीम ने 10 राइफल, 4 एयरगन, एक बंदूक और 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि ये हथियार भी रामपाल की गद्दी के आसपास छिपे मिले हैं।
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

5 of 6
पुलिस ने बताया है कि रमेश कुमार निवासी पेटवाड़, सिद्धार्थ निवासी हिसार, रविंद्र निवासी रोहतक, धर्मेन्द्र निवासी करौंथा से एक-एक एयरगन व एक-एक कमांडो ड्रेस बरामद की गई है। इसके अलावा विजेंद्र निवासी नयाबास से एक लाठी, रामवतार सिंह धीरनवास से एक 12 बोर की बंदूक और 12 बोर के 5 कारतूस मिले हैं। पुलिस इन लोगों को भी जांच के लिए आश्रम लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक रामपाल, तिजोरियों में 'ठन ठन गोपाल'

6 of 6
पुलिस ने रामपाल के राजदार रामकंवर ढाका, प्रबंधक बलजीत, राम अवतार राणा धीरणवास, धर्मेंद्र करौंथा, जितेंद्र गन्नौर, रमेश चंद्र रोहतक, रविंद्र सुडाणा, पुरुषोत्तम सैनी कुरुक्षेत्र, हिसार निवासी सिद्धार्थ बिशभनोई को 3 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां बलजीत, पुरुषोत्तम और रामकंवर ढाका को पुलिस ने फिर से 4 दिन के रिमांड पर लिया है। इनके अलावा अग्रोहा थाना से 31 लोगों को पेश किया गया। कोर्ट ने इन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें