फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST बिल के विरोध में कपड़ा व्यापारियों का बड़ा ऐलान, लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी

Wed, 28 Jun 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल/जींद/सिरसा/रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
GST
एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी बिल के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने बड़ा ऐलान किया है। इससे लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ेगी, देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
GST
सेवा एवं वस्तु कर (जीएसटी) के विरोध में हरियाणा के कपड़ा व्यापारियों ने तीन दिन तक बाजार बंद रखने का एलान किया है। विरोध में रिटेल और होलसेल दोनों व्यापारी शामिल होंगे। ऐसे में 27 से 29 जून तक प्रदेश के ज्यादातर कपड़ा बाजार सुनसान रहेंगे। वहीं, 30 जून को व्यापार मंडल ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
GST
विरोध को सफल बनाने के लिए नारनौल में कपड़ा व्यापारियों की एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को जनसंपर्क भी किया। हालांकि कपड़ा व्यापारियों का अभी तक किसी अन्य व्यापारी संगठन ने समर्थन नहीं दिया है। वहीं, रोहतक के कपड़ा व्यापारियों ने भी तीन दिन के बंद का समर्थन किया है।

4 of 7
GST
सिरसा में दि रिटेल क्लॉथ एसोसिएशन के बैनर तले साड़ी एसोसिएशन व हैंडलूम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 27 से 29 जून तक कपड़ा बाजार बंद रखने का फैसला किया गया। एसोसिएशन के प्रधान केदार पाहवा ने कहा कि जीएसटी से कपड़ा क्षेत्र में भारी गिरावट आएगी और बेरोजगारी फैलेगी। इसलिए इस कानून को वापस लिया जाए।

 
विज्ञापन

5 of 7
GST
जींद में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकार जीएसटी लागू करके आर्थिक आजादी दिलाने की बात कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि इससे पहले व्यापारी गुलाम था। उन्होंने कहा कि जीएसटी में भारी खामियां हैं। इससे इंस्पेक्टरी राज बढ़ेगा और व्यापारियों पर भारी कर लगेगा। इसकी सीधी मार खरीदार पर पड़ेगी, जिससे व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

6 of 7
GST
अन्य देशों की कर व्यवस्था
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी के तहत टैक्स की दरें कम करने की बात कही थी। देश के अलावा अन्य देशों में जीएसटी और वैट कर टैक्स फ्री के अलावा अधिकतम टैक्स दरें कनाडा, ताइवान, बहरीन, जर्सी में पांच प्रतिशत, मलेशिया में छह प्रतिशत, सिंगापुर, तंजानिया में सात प्रतिशत, बहमास, अमेरिका में 7.5 प्रतिशत, जापान आठ प्रतिशत, स्विट्जरलैंड में आठ से 3.8 प्रतिशत है। ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, कोरिया, मंगोलिया में 10 प्रतिशत, कजाखिस्तान में 12 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका में 14 प्रतिशत, चीन में 17 प्रतिशत है। विश्व के लगभग 50 प्रतिशत देशों में जीएसटी लागू नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
GST
जीएसटी से पहले रेवाड़ी के उद्योगों में सन्नाटा
वस्तु एवं बिक्री कर (जीएसटी) पूरे देश में एक जुलाई से लागू होगा, लेकिन इससे पहले ही जिले के उद्योगों में सन्नाटा छा गया है। सरकार की तरफ से कार्यशालाएं आयोजित कर उद्योगपतियों को जीएसटी की जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद उद्योगपति आशंकित हैं। बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1200 इकाइयां हैं। प्रतिदिन करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार होता है, लेकिन इस समय अधिकतर इकाइयों में उत्पादन ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें