फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस इंडिया 2017' मानुषी की 15 अनसुनी बातें और अनदेखी तस्वीरें, काफी खूबसूरत हैं

Wed, 28 Jun 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
बचपन में नानी की साड़ियों से सजती थी, आज देश की सबसे खूबसूरत लड़की है। मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन

2 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकल कर एफबीबी कलर्स मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर देश भर की लड़कियों का आदर्श बन गई हैं। मिस इंडिया मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

 
विज्ञापन

3 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया।

4 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। मानुषी छिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी और यह खिताब भी देश की झोली में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर है और माता डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। इन्होंने रोहतक के ही पीजीआईएमएस कॉलेज से डॉक्टरी की। फिर दोनों ने ही एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना।
विज्ञापन

6 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
बहादुरगढ़ के बामनौली गांव की मानुषी का परिवार काफी समय तक रोहतक की कमल कॉलोनी में रहा, कुछ समय पहले ही दिल्ली शिफ्ट हुआ था। अब रोहतक में मानुषी के नाना नानी रहते हैं। मानुषी के चाचा और बुआ भी कमल कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर डॉक्टर हैं तो बड़ी बुआ डॉ. राधिका प्रोफेसर हैं। वे जाट कॉलेज से रिटायर्ड हैं। मानुषी छिल्लर तीन भाई-बहन हैं। मानुषी की बड़ी बहन दिवांगना छिल्लर एलएलबी कर रही हैं और भाई 9वीं क्लास में है।

8 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलौर और दिल्ली में हुई। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट हैं।

9 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही है।

10 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत बताती हैं कि उसे नई नई ड्रेस पहनने का शौक है। उसे बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उसका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता।

11 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
नानी कहती हैं कि वह खुद ही नहीं सजती थी, बल्कि अपने साथ उन्हें भी सजाना शुरू कर देती। गोहाना से रोहतक पास होने के चलते हर हफ्ते शनिवार-रविवार को अपने ननिहाल आ जाती है। घर पर आते ही उनका फेशियल और हेयर स्टाइल बनाने लग जाती थी।

 

12 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
राजस्थान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से रिटायर्ड नाना चंद्र सिंह सहरावत बताते हैं कि मानुषी खुद में मस्त रहने वाली लड़की है। चाहे पढ़ाई हो या डांस, उसे किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं है। वह क्रिएटिव दिमाग वाली लड़की है।

13 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी के पिता बताते हैं कि वह शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को माहवारी के बारे में बताया जाता है, ताकि उनके मन का डर व हिचकिचाहट दूर हो।

14 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी कहती हैं कि 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। केवल एक चीज जिस पर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।
विज्ञापन

15 of 15
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी की उपलब्धि के बाद न केवल परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि उसके ननिहाल जागसी गांव और कमल कॉलोनी में जश्न मनाया जा रहा है। उसके कॉलेज में लड़कियां बहुत खुश हैं। बैंक कॉलोनी स्थित उनके रिश्तेदारों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें