फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: अब इस स्कूल के बाथरूम में चौथी क्लास की बच्ची के हुई छेड़छाड़

Fri, 22 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Panipat News
गुरुग्राम के रायन इंटरनैशनल स्कूल में मर्डर के बाद अब एक और स्कूल के बाथरूम में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Panipat News
घटना हरियाणा के पानीपत की है, अंसल सुशांत सिटी स्थित मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की बच्ची के साथ बाथरूम में हुई छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास की घटना से खफा अभिभावकों व पेरेंटस एसोसिशन सदस्यों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावक सुबह साढ़े सात बजे से लेकर सायं पांच बजे तक स्कूल में मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 8
Panipat News
अभिभावकों ने स्कूल में सुरक्षा के प्रबंधों को नाकाफी बताया। इधर बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया। आयोग सदस्या सुनीता देवी ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ स्कूल में जांच की। पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल समेत दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच सफाई कर्मियों समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

4 of 8
Panipat News
मिलेनियम स्कूल में बुधवार को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ छेड़छाड़ व दुराचार प्रयास का मामला सामने आया था। गुरुग्राम स्थित रायन स्कूल में एक छात्र की हत्या के बाद स्कूल के बाथरूम में किसी छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास की पहली घटना है। 
विज्ञापन

5 of 8
Panipat News
पुलिस ने मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा पेश किया है। अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल में वीरवार सुबह ही अभिभावक पहुंच गए। अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून व महिला थाना डीएसपी विद्यावती पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 8
Panipat News
डीएसपी जगदीप दून ने काफी मशक्कत के बाद अभिभावकों को शांत किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों को भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने खुद पल-पल की सीसीटीवी फुटेज  जांची। छात्रा की मां ने स्कूल में सुरक्षा के प्रबंधों को नाकाफी बताया। स्कूल में सुबह से लेकर शाम तक अभिभावकों के साथ भारी पुलिसबल तैनात रहा।  
विज्ञापन

7 of 8
Panipat News
प्रिंसिपल समेत दो पर केस दर्ज किया 
थाना महिला पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल अमित कोचर समेत दो कर्मचारियों पर 8, 9(एफ) पोक्सो एक्ट, आपराधिक षडयंत्र रचने, हत्या की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्कूल के पांचों पुरुष स्वीपरों समेत सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जरूरत पड़ने पर छात्रा से आरोपियों की शिनाख्त भी करा सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
Panipat News
द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल अमित कोचर समेत दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर पांच स्वीपरों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। 
विद्यावती, डीएसपी महिला थाना, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें