गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र की हत्या के बाद भी शहर के सबसे बड़े स्कूल द मिलेनियम स्कूल में सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई। स्कूल के एक कर्मचारी ने स्कूल प्रबंधन की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बाथरूम में छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
2 of 8
Panipat News
स्कूल प्रशासन, पुलिस व बाल संरक्षण आयोग की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा की दृष्टि में फेल साबित हुआ। 2009 में स्थापित 1050 बच्चों के स्कूल में केवल 24 सीसीटीवी कैमरे पाए गए। सीसीटीवी कैमरों की कमी को स्कूल प्रिंसिपल ने भी स्वीकारा है। स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले को देखते हुए स्कूल की दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
3 of 8
Panipat News
स्कूल अब सोमवार को दोबारा खुलेगा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल वीरवार को बच्चों की परीक्षा के चलते खुला ही था कि स्कूल के अभिभावक व पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
4 of 8
Panipat News
छात्रा की मां बोली स्कूल में नहीं है सुरक्षा
पीड़ित छात्रा की मां व उसके परिजन वीरवार सुबह ही स्कूल में पहुंच गए। छात्रा की मां ने खुद पूरे स्कूल का मुआयना किया और सुरक्षा प्रबंधों को देखा। उसने कहा कि स्कूल में सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता नहीं है। स्कूल प्रबंधन बार-बार सुरक्षा के दावे कर रहा था। मेरी बेटी पूरे घटनाक्रम के बाद बहुत घबराई हुई है और वह बार-बार मिलेनियम स्कूल में न जाने की बात कहती है। स्कूल प्रबंधन को फीस लेने के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी करने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
Panipat News
टॉयलेट सीसीटीवी कैमरे की रेंज से बाहर
द मिलेनियम स्कूल में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। हालांकि अभिभावकों को स्कूल में सीसीटीवी पर्याप्त होने का भरोसा दिया था। स्कूल के प्रथम तल पर वारदात वाले हिस्से में एक ही कैमरा है। वह भी एक लाइन के आधे ही कमरों को कवर करता है। प्रिंसिपल के अनुसार स्कूल में 24 सीसीटीवी कैमरे हैं और 50 कैमरों को जल्द ही लगाने का प्रस्ताव है। स्कूल में दो या तीन दिन में सभी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। टॉयलेट के साथ आने वाली सीढ़ियों पर नीचे ही सीसीटीवी लगा हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
Panipat News
यह है मामला
जानकारी के अनुसार शहर के मॉडल टाउन निवासी एक बच्ची मिलेनियम स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती है । छात्रा के अनुसार वह बुधवार सुबह 7.45 पर स्कूल में पहुंची थी। वह वॉशरूम में गई तो एक एक कर्मचारी ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। छात्रा उसकी हरकत से बहुत घबरा गई और पूरा दिन स्कूल में डरी बैठी रही। छात्रा दोपहर को स्कूल से घर आकर भी गुमसुम रही।
विज्ञापन
7 of 8
Panipat News
उसने परिजनों को किसी तरह की जानकारी नहीं दी। देर शाम को परिजनों के समझाने पर छात्रा कुछ बोल पाई। उसने परिजनों को बताया कि स्कूल में एक कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस व स्कूल प्रबंधन को दी। एसपी राहुल शर्मा देर शाम को बच्ची के घर पर पहुंचे और बच्ची से पूरी बातचीत की। महिला थाना डीएसपी विद्यावती देर रात को परिजनों के पास पहुंची और परिजनों के साथ बच्ची को ले जाकर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।
द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल अमित कोचर समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर पांच स्वीपरों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
-विद्यावती, डीएसपी महिला थाना, पानीपत।