फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ मैदानों में ठंड, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, तस्वीरों में मौसम के हालात

Tue, 25 Dec 2018 11:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
घना कोहरा
पहाड़ों पर बर्फ ने मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ा दिया है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। तस्वीरों में देखिए मौसम के हालात...
विज्ञापन

2 of 5
घना कोहरा
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में पारा गोते लगा रहा है तो मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
घना कोहरा
घने कोहरे के चलते उत्तर रेलवे जोन की 600 में से 80 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, कोहरे के चलते हरियाणा में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। यह सब देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान के लिए शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’जारी किया है।

4 of 5
घना कोहरा
ऐसे में लोगों को पाले व शीत लहर के इस कहर से 30 दिसंबर से पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती सर्दी में करने के लिए तैयार रहना होगा। 26 दिसंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी में शीत लहर व पाला की आशंका जताई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घना कोहरा
गुरु नगरी में एक डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जालंधर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। सर्दी का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर हो रहा है। सुबह-सुबह सर्दी और धुंध के कारण बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें