फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, जेल में कैद राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा, जहां ताजमहल से लेकर एफिल टॉवर तक

Fri, 18 Jan 2019 09:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
डेरा सच्चा सौदा
जो राम रहीम आज जेल की सलाखों के पीछे रहता है, वह कभी अपने डेरे में एक राजा की तरह रहता था। 700 एकड़ में फैले इस डेरे में ताज महल, एफिल टॉवर जैसी बिल्डिंग्स बनवा रखीं थीं। देखिए अंदर की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
डेरा सच्चा सौदा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा अपनी दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म करने के केस में 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसे वह रोहतक की सुनारिया जेल में काट रहा है। अब उसे पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

3 of 6
डेरा सच्चा सौदा
राम रहीम के जेल जाने के बाद पुलिस ने डेरा खंगाला तो पता चल रहा है कि गुरमीत राम रहीम की सल्तनत में क्या था और क्या नहीं। डेरा की हरियाणा में एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। राम रहीम का डेरा 700 एकड़ से ज्यादा जगह में फैला हुआ है। इसमें तकरीबन एक दर्जन गेट बने हुए हैं।

4 of 6
डेरा सच्चा सौदा
यहां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आलीशान सेवन वंडर रिजॉर्ट भी है। डेरा सच्चा सौदा अपने आप में एक शहर है। यहां सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल है, फैक्टरी है, सिनेमा घर है और हर सामान मिलने वाला बाजार भी है। यहां एक एमएसजी रिसॉर्ट है, इसमें एक बार और पूल भी है।
विज्ञापन

5 of 6
डेरा सच्चा सौदा
राम रहीम के डेरे के अंदर सब्जी और फल उगाए जाते थे। बाबा फल और सब्जी को हाथ लगाता था, जिसके बाद उनकी नीलामी की जाती थी। जानकारी के अनुसार, बाबा का हाथ लगने के बाद एक आलू हजारों रुपए में बिक जाता था।  यहां बच्चों की शिक्षा के लिए एक बड़ा स्कूल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेरा सच्चा सौदा
बच्चों में खेल की प्रतिभा निखारने के लिए एक खेल गांव है। डेरे के अंदर गुरमीत के बेटे के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। जसमीत के लिए 28 कमरों का बंग्ला बनाया गया है। सिनेमा हॉल भी बनवाया हुआ है। इस सिनेमा घर में लगभग हर मूवी लगाई जाती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें