फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीमः जन्मतिथि में खेल, 10वीं में फेल, 20 साल की जेल और अब उम्रकैद की सजा

Fri, 18 Jan 2019 09:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
Ram Rahim - फोटो : File Photo
कौन है राम रहीम, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। करोड़ों फोलोअर्स हुआ करते थे, लेकिन किस्मत ने ऐसा फेर लिया कि वो अर्श से फर्श पर आ गया और आज जेल की सलाखों के पीछे है।

 
विज्ञापन

2 of 9
राम रहीम
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में हुआ था। मां का नाम नसीब कौर इंसा है और पिता का नाम मग्घर सिंह। पिता जमींदार थे। बाबा की शिक्षा गुरुसर के ही एक स्कूल से हुई, लेकिन बाबा 10वीं फेल हैं। राम रहीम की पत्नी का नाम हरजोत कौर है।
विज्ञापन

3 of 9
ram rahim
लेकिन राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को नहीं, बल्कि 10 जुलाई 1967 को पंजाब की तहसील अबोहर के गांव कीकरखेड़ा में अपनी ननिहाल में हुआ था। माता नसीब कौर के मुताबिक, गुरमीत का नाम पहले हरपाल था, इनके बर्थ सर्टिफिकेट पर भी इनका नाम हरपाल ही लिखा गया है और जन्म तारीख 10 जुलाई 1967 है।

4 of 9
ram rahim
पिता मग्घर सिंह ही उसे ननिहाल से राजस्थान के श्री गंगानगर के गांव गुरुसर मोडिया में दादा चेत सिंह के घर ले आए। यहां वह डेरे के संपर्क में आया और गुरमीत सिंह नाम रख लिया। क्योंकि इस दिन 15 अगस्त आजादी का दिन था, तो उसने इसी तारीख को अपना जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। 10वीं में उनकी सप्लीमेंट्री आ गई। 10वीं के सर्टिफिकेट में उसकी जन्म तारीख 15 अगस्त 1967 ही है।
विज्ञापन

5 of 9
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम ने महज 7 साल की उम्र में ही गद्दी संभाल ली थी। 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। डेरा प्रमुख बनने के बाद गुरमीत सिंह का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
राम रहीम से मिलने आई मां
गुरमीत का परिवार चूंकि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आता रहता था, इसलिए शाह सतनाम महाराज ने 1990 में ही परिवार को डेरे का संचालन का जिम्मा सौंप दिया। पंजाब में आतंकवाद के सताए लोगों का जमावड़ा भी सिरसा की ओर बढ़ने लगा। बाद में पंजाब के सलावत पुरा स्थित डेरा में जाम ए इंसा को इजाद करते हुए नाम के आगे इंसां शब्द ओर जोड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 9
राम रहीम का परिवार
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।

8 of 9
Ram Rahim Family
राम रहीम के समय में डेरा सच्चा सौदा का काफी प्रचार प्रसार हुआ। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल गया। देश में डेरा के आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरे के करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं, जिनमें से लाखों अनुयायी अकेले हरियाणा में थे।
विज्ञापन

9 of 9
Ram Rahim Family
राम रहीम किसी महाराजा जैसी जिंदगी जीता था। वह डेरे के शीश महल में रहता था। उसे राजाओं जैसी पोशाक पहनना पसंद थी। उसके लिए रोजाना ऐसी पोशाकें तैयार करवाई जाती थीं, जिसे वो खुद डिजाइन करवाता था। इसके अलावा राम रहीम के पास 200 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां थीं। कई तो करोड़ों की थीं, जिनकी डिजाइन भी खुद राम रहीम ने तैयार करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें