आखिरकार उस शख्स के बारे में पता चल ही गया, जिस पर छतबीड़ जू में शेर-शेरनी 'मौत' बनकर टूटे थे। खुलासा बेहद चौंकाने वाला हैं, पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
छतबीड़ जू हादसा
छतबीड़ जू की लायन सफारी में रविवार को शेर-शेरनी का शिकार बने मृतक युवक की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जट्टा शंकर (34) निवासी भूरावीर घाट थाना मोतीपुर, जिला बहराइच, यूपी के रूप में हुई हैं। उसका भांजा, मामा के गुम होने की शिकायत लेकर बलटाना पुलिस चौकी पहुंचा था। वह जो फोटो लेकर आया, उससे मृतक की पहचान हुई। फिर भांजे ने शव देखकर मामा के होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
3 of 7
छतबीड़ जू हादसा
मृतक जट्टा शंकर के भांजे शैलेश मौर्या निवासी बलटाना ने बताया कि गत 15 जनवरी को मामा उससे मिलने आया था। मामा यूपी के उक्त गांव में खेती करता है और पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। गोरखपुर के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। शैलेश ने बताया कि शनिवार रात तक मामा घर पर था। अगली सुबह रविवार वह बिना कुछ बताए बाहर चला गया।
4 of 7
छतबीड़ जू हादसा
शाम तक जब मामा घर वापस नहीं पहुंचा तो उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को मामा के लापता होने की शिकायत लेकर वह बलटाना पुलिस चौकी अधिकारियों के पास पहुंचा, जो वे उसे डेराबस्सी अस्पताल ले गए। अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस अधिकारियों ने मामा की पहचान पहले कपड़ों से और फिर चेहरे से करवाई।
विज्ञापन
5 of 7
छतबीड़ जू हादसा
शैलेश द्वारा मृतक की पहचान करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। अपने मामा जट्टा शंकर की फोटो को दिखाते हुए शैलेश ने बताया कि मामा शादीशुदा था, एक 4 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। परिवार में उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई है, वे भी किसान हैं। मामा यूपी में अपने गांव में खेती करता था और 4 साल पहले उसके भाई की मौत हो गई, जिसके बाद से मामा परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
6 of 7
छतबीड़ जू हादसा
जंगल में घंटों समय बिताता था
शैलेश के अनुसार, जट्टा शंकर का गांव भुरावीर घाट के आसपास घना जंगल क्षेत्र है, जिनमें शेर व अन्य जानवर घूमते-फिरते रहते हैं। मामा अपने भाई की मौत के बाद मानसिक रूप से बीमार था, जिसके चलते जंगल में घंटों समय बिताता था। घर से गायब होने से एक दिन पहले मामा कुछ अजीब सी बातें कर रहा था, जिसको उसने सीरियस नहीं लिया। लेकिन सोचा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा।
रविवार को हुए हादसे के बाद जू प्रशासन ने लायन सफारी के पिछली तरफ 6 सीसीटीवी कैमरों को इंस्टॉल करने का निर्णय लिया है, जबकि बाड़े के पिछली ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के अलावा दीवार को ऊंचा किया जाएगा। माल विभाग से इजाजत लेकर वहां पर अधिकारियों की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि दोबारा ऐसी वारदात को कोई अंजाम न दे पाए। फिलहाल लायन सफारी को बंद रखा हुआ है। इसे कब खोलना है, इसके बारे में अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। - एम. सुधाकर, डायरेक्टर, छतबीड़ जू, जीरकपुर