फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मुस्कुराकर चल दिए सीएम, बिलखती रहीं महिलाएं

Wed, 17 May 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
karnal cm
 ऐसी तस्वीरें शायद आपने पहले कभी भी नहीं देखी होंगी। सीएम शिकायत सुनने पहुंचे लेकिन एक के बाद एक शिकायतों की ऐसी झड़ी लगी कि सीएम  साहब मुस्कराकर निकलते बने। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
karnal cm
करनाल के प्रेम नगर में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर जब सीएम बाहर निकले तो कुछ महिलाएं उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ीं। रोती हुई महिलाएं सीएम से मिलना चाहती थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम तक पहुंचने ही नहीं दिए। महिलाओं को धक्का देकर दूर हटा दिया गया। सीएम भी यह नजारा देख रहे थे, लेकिन वे इससे अनजान बनते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 7
karnal cm
इसके बाद महिलाएं फिर से सीएम के वाहन के पास पहुंच गईं। सुरक्षाकर्मियों ने फिर से उन्हें धक्के मारकर वहां से हटाया। यह सब अपनी गाड़ी में बैठकर सीएम उन्हें देखते रहे, लेकिन फिर भी महिलाओं को अपने पास नहीं बुलाया। 
 

4 of 7
karnal cm
इसी तरह विकास सदन के पास वार्ड-19 के जिला पार्षद दीपक त्यागी ने बैठक से बाहर निकलते सीएम से हाथ जोड़कर शिकायत सुनने और ग्रांट दिलाने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने बात को अनसूनी कर दी। इसके बाद जोर से आवाज लगाते हुए त्यागी ने कहा कि सीएम साहब कम से कम जिला परिषद में जो 4.35 करोड़ का घोटाला हुआ है, उसकी तो जांच करा लीजिए, लेकिन वे अपनी गाड़ी बैठकर मुस्कुराते रहे और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूर हटा दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
karnal cm
त्यागी ने कहा कि जिला परिषद बनने के बाद से वार्ड 19,5,17,16,22 को कोई ग्रांट नहीं मिला है। यहां पर सिर्फ घोटाला हो रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा, रामनगर की रहने वाली शकुंतला और उनके बेटे गुलशन ने कहा कि एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने उनके पिता को काफी परेशान कर रखा था। इस कारण उनके पिता ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली। इसके बाद उस पुलिसकर्मी ने उनके कबाड़ की दुकान पर कब्जा कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी शिकायत लेकर वे सीएम के पास पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
haryana cm
सीएम मनोहर लाल खट्टर सुबह सात बजे के करीब शहर के सबसे बड़े अटल पार्क में टहलने पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपना वेट चेक करने के साथ हर्बल जूस पिया और ओपेन जिम में पड़ी मशीनों पर भी अपना हाथ आजमाया। इसके बाद उन्होंने पार्क में मौजूद लोगों के साथ बैठक कर लोगों की समस्या जानने की कोशिश की। बैठक में सीएम के कई सहपाठी भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
haryana cm
उनमें से एक क्लासमेट और दयाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर ने सीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सीएम साहब आप जब भी करनाल आते हो तो या संतों के पास जाते हो या फिर पूंजीपतियों के पास। कभी हम जैसे कॉमन मैन से भी मिल लिया करो। इस पर सीएम ने हंसते हुए कहा कि आज आ गया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें