पंजाब की म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मुकाम देने वाले पंजाबी एक्टर और मशहूर गायक हरभजन मान का मानना है कि अब गीतों से मिठास खत्म हो गई है। उनका कहना है कि म्यूजिक और गायकी दोनों में रास्ते शार्टकट हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Harbhajan Mann
हर गायक और संगीतकार रातों रात स्टार बनना चाहता है। ऐसे में गाने और संगीत की गुणवत्ता गिरेगी। उन्होंने कहा, बॉलीवुड में 500 से ज्यादा गायक हैं और पॉलीवुड की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। हरभजन मान ने कहा कि अब सिंगल ट्रैक का फार्मूला एकदम समझ नहीं आता है।
विज्ञापन
3 of 7
Harbhajan Mann
अब हर नया गायक सिंगल ट्रैक के साथ लांच होना चाहता है, न कि फुल एलबम के साथ, क्योंकि सिंगल ट्रैक में कम समय लगता है। मान ने कहा कि सिंगल ट्रैक के दौर में कैसेट और सीडीज का प्रचलन बिल्कुल खत्म हो चुका है। पहले छह या आठ गाने तैयार किए जाते थे और फिर एक सीडी या एलबम बनती थी। अब ऐसा नहीं हो रहा है।
4 of 7
Harbhajan Mann
एक सिंगल ट्रैक कुछ समय के लिए प्रसिद्ध होता है और फिर गुम हो जाता है। यदि अच्छा और रिसर्च के साथ तैयार किया गया गीत-संगीत हो तो वह कर्णप्रिय बनेगा। यही बात है जो पुराने और नए गायकों में अंतर पैदा करती है। हरभजन मान बुधवार को अपने नए एलबम सतरंगी पींघ-3 को लांच करने चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे। उनके साथ जाने माने गीतकार बब्बू सिंह मान और संगीतकार गुरमीत सिंह भी थे।
विज्ञापन
5 of 7
Harbhajan Mann
हरभजन मान ने कहा कि तकनीक और समय के साथ चलते-चलते कलाकारों को अपने श्रोताओं के साथ जज्बाती सांझ को जीवित रखना भी बहुत जरूरी होता है। मान ने कहा कि आजकल गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जाते हैं और उसके व्यूज से अनुमान लगा लिया जाता है कि गाने को लोगों ने कितना पसंद किया।
विज्ञापन
6 of 7
Harbhajan Mann
उन्होंने कहा कि पुराने गायकों को ये ध्यान रखना चाहिए कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को सिर्फ महंगी कारों और कम कपड़ों वाली लड़कियों तक ही सीमित न होने दिया जाए। मान ने बताया कि काफी सालों बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी ने पूरा एलबम लांच किया है।
गीतकार बब्बू मान सिंह ने कहा कि आजकल के गाने जब तक टीवी पर दिखाई देते हैं, तभी तक लोग सुनते हैं, टीवी से हटते ही गाने किसी को याद भी नहीं रहते। सबकुछ डिजिटल हो गया है जिसके कई फायदों के साथ नुकसान भी है।