हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में पुलिस के हाथ बेहद अहम सुराग लगा गया है। आप भी जान लीजिए आखिर क्या?
विज्ञापन
2 of 10
अकांक्ष
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल चंडीगढ़ पुलिस के हाथ वो बीएमडब्ल्यू कार लग गई है, जिससे अकांक्ष सेन को कुचला गया था। यह कार पंजाब के गोबिंदगढ़ से बरामद हुई। पुलिस इसे सेक्टर 3 थाने में ले आई है। सूत्रों से पता चला कि जिस कार से बलराज रंधावा और फरीद सिंह ने अकांक्ष सेन को कुचला था, वह गोबिंदगढ़ में खड़ी मिली। पता चलते ही पुलिस टीम ने उसे कब्जे में लिया और चंडीगढ़ ले आई। अब आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
akansh
जानकारी देते हुए डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि कार मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को बंबा कंडा इलाके से शनिवार को सड़क किनारे खड़ी मिली थी। पंजाब पुलिस को जब गाड़ी मिली तो उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार की चाबी अगली सीट पर रखी हुई थी। जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने बीएमडब्ल्यू कार मिलने की सूचना आला अधिकारियों को दी। उन्होंने जब चेसिस और इंजन नंबर चेक किया तो पता लगा ये कार अकांक्ष की हत्या में इस्तेमाल की गई थी।
4 of 10
Akansh Murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को पकड़े के लिए कुछ और टीमें बनाकर पंजाब व हरियाणा में भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद से जबसे पुलिस बलराज की तलाश में उसके लगभग हर रिश्तेदार के घर छापे मार चुकी है। वहीं ज्यादातर जगहों पर उसके जानकार व रिश्तेदार अपने घरों से गायब पाए गए, लेकिन पुलिस ने सभी पर पूरा दबाव बनाया हुआ है। बलराज भी जल्द ही पुलिस के कब्जे में होगा।
विज्ञापन
5 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, पता चला है कि दरअसल, अकांक्ष सेन मर्डर केस में आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद की सेक्टर-3 के थाने में खूब आवभगत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत में फरीद को पिज्जा और मिनरल वाटर दिया जा रहा है। रविवार को थाने के डस्टबिन में पड़े पिज्जा के डिब्बे इस बात की ओर साफ संकेत कर रहे थे। वहीं इस बारे में जब थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी से पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को और तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के रिमांड के लिए दलील दी कि वारदात के बाद फरीद बंगलूरू भाग गया था। उसने वहां मोबाइल व सिम फेंक दिया। फरीद को बंगलूरू ले जाकर वहां से मोबाइल व सिम बरामद करना है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मनाली जाते आते रहते थे। वहां भी फरीद को लेकर जाना है। वहां से फरार बलराज सिंह रंधावा का सुराग लग सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पता चला था कि फरीद वारदात से दो घंटे पहले कहीं बूम बॉक्स में रेकी करने तो आया था। सेक्टर 9 स्थित बूम बाक्स कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज में फरीद वहां से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान अकांक्ष भी कैफे में दाखिल होता है और दोनों रुककर हाथ भी मिलाते हैं। जिसके बाद अकांक्ष, अदम्य, शेरा, फरीद, बलराज, राजन व अन्य सभी सेक्टर 9 में दीप सिद्धू के घर पार्टी के लिए इकट्ठे होते हैं।
8 of 10
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यूटी पुलिस कैफे वालों से घटना वाली रात की फुटेज हासिल कर चुकी है और जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। जैसा की दो घंटे पहले ही कैफे में पहले फरीद दोस्तों के साथ आता है और उसकेबाद दीप सिद्धू के घर सभी को शेरा, अकांक्ष व अन्य को फोन आता है कि उसके घर पहुंचें।
9 of 10
Akansh
ये घटनाक्रम इस आशंका को बल देते हैं कि कहीं आरोपियों ने बदला लेने के लिए ही तो दीप सिद्धू के घर नहीं वहां बुलवाया था। अगर शेरा को पता होता कि फरीद भी वहां आ रहा है तो वह वहां कभी न जाता। जबकि दीप सिद्धु कहना है कि उसको पता नहीं था कि शेरा व फरीद में पहले से तनातनी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि वारदात वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुई थी।
गौरतलब है कि वीरवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में अकांक्ष को दो युवकों बलराज और हरमहताभ उर्फ फरीद सिंह (पूर्व मंत्री का पड़पोता) ने बीएमडब्ल्यू से कुचल डाला था। गंभीर रूप से घायल अकांक्ष ने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। जांच करने पर पता चला कि वारदात झगड़े के चलते पनपी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। आरोपी युवकों ने यह कहते हुए अकांक्ष पर कार चढाई कि तू शेरा का बड़ा बॉडीगार्ड बना फिरता है।