फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM वीरभद्र के भतीजे को मारने वाले को जेल में मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, देखिए

Mon, 20 Feb 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Akansh Murder - फोटो : File Photo
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन को कार से कुचलने वाले फरीद सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जानिए क्या है माजरा?

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अकांक्ष - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अकांक्ष सेन मर्डर केस में आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद की सेक्टर-3 के थाने में खूब आवभगत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत में फरीद को पिज्जा और मिनरल वाटर दिया जा रहा है। रविवार को थाने के डस्टबिन में पड़े पिज्जा के डिब्बे इस बात की ओर साफ संकेत कर रहे थे। वहीं इस बारे में जब थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी से पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने अपने लिए सेक्टर-9 से पिज्जा मंगवाया था। इसे मैंने और तीन मुलाजिमों ने खाया। फरीद के लिए दो दिन पहले उसके परिजन खाना लेकर आए थे, लेकिन फरीद ने वह नहीं खाया था। फरीद को प्रोसीजर के हिसाब से ही खाना दिया जा रहा है। गौरतलब है कि फरीद प्राइम मिनिस्टर ऑफ पटियाला ईस्ट स्टेट रहे ज्ञान सिंह राडेवाल का पड़पोता है। ज्ञान सिंह कैरों सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।  

 

4 of 7
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद का पुलिस ने और तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार को पुलिस ने फरीद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर और सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का ही रिमांड दिया। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी के रिमांड के लिए दलील दी कि वारदात के  बाद फरीद बंगलूरू भाग गया था। उसने वहां मोबाइल व सिम फेंक दिया। फरीद को बंगलूरू ले जाकर वहां से मोबाइल व सिम बरामद करना है।
विज्ञापन

5 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी मनाली जाते आते रहते थे। वहां भी फरीद को लेकर जाना है। वहां से फरार बलराज सिंह रंधावा का सुराग लग सकता है। बचाव पक्ष के वकील विशाल गोयल ने कोर्ट में पुलिस रिमांड दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस पहले भी तीन दिन का रिमांड ले चुकी है। लेकिन अब तक पुलिस कुछ भी रिकवर नहीं कर पाई है। पुलिस न तो बीएमडब्ल्यू का पता लगा पाई है न ही रंधावा का।
विज्ञापन

6 of 7
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वकील ने कहा कि पुलिस तीन दिन के रिमांड के दौरान भी फरीद को कहीं भी रेड करने के लिए नहीं ले गई। पुलिस सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए फरीद का रिमांड हासिल करना चाहती है। फरीद के वकील ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है। अकांक्ष के सिर में सिर्फ एक ही चोट का निशान है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। अगर किसी के सिर के ऊपर से गाड़ी का टायर गुजर जाए तो उसका इतना समय तक जिंदा रहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
akansh
कोर्ट से निकलने के बाद सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि रिमांड के दौरान फरीद को पुलिस पंजाब में सात जगहों पर लेकर रेड करने गई थी। फरीद से पूरी सख्ती से पूछताछ की जा रही है और वह बार बार अपने बयान बदल रहा है। जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। अभी तक बीएमडब्ल्यू व बलराज का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें