ऑफिस में काम करती हैं या घर से बाहर निकली हैं और रात में लौटते समय लेट हो गईं तो घबराएं नहीं। इस सुविधा का फायदा उठाएं और सुरक्षित घर पहुंचें।
विज्ञापन
2 of 7
कामकाजी महिला
दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा के मद्देनजर रात में चलाई जा रही पिक एंड ड्राप सुविधा के समय में 1 घंटे की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सुविधा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक मिलेगी। पहले इस सुविधा का लाभ महिलाएं रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक उठा पाती थी।
विज्ञापन
3 of 7
कामकाजी महिला
वर्ष 2014 में शुरू हुई इस सुविधा के प्रति महिलाओं की कम प्रतिक्रिया आने पर यूटी पुलिस ने नया कदम उठाया हैं। इसके तहत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके मदद मांगने वाली महिलाओं को पीसीआर उन्हें घर पर छोड़कर आने का काम करती है। तीनों डिविजन में अलग-अलग तीन ऐसी पीसीआर चलाई जा रही हैं।
4 of 7
कामकाजी महिला
2014 में सुविधा का शुभारंभ, प्रतिक्रिया कम
महिलाओं के हित में साल 2014 में शुरू की गई इस सुविधा का रिस्पांस काफी कम रहा। साल 2014 में 06, 2015 में 05, 2016 में 32 और मई 2017 तक 05 महिलाओं ने इस सुविधा को इस्तेमाल किया हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कामकाजी महिला
क्यों कम मिली महिलाओं की प्रतिक्रिया
पब्लिक में अवेयरनेस कम होना, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कम महिलाओं का बाहर निकलना, देर रात नशे की हालत में रहने वाली युवतियां नहीं लेती पुलिस की मदद, देर रात पुलिस के साथ घर जाने में कतराती है महिलाएं।
विज्ञापन
6 of 7
कामकाजी महिला
इस बार पुलिस ने लगाया अवेयरनेस बोर्ड
यूटी पुलिस ने सुविधा का समय बढ़ाए जाने के साथ अवेयरनेस बोर्ड भी शहर में जगह-जगह पर लगवाएं है। इसमें इस सुविधा को लेने का तरीका, सुविधा की टाइमिंग और कुछ नियमों को लिखा गया हैं।
100 नंबर सहित यह नंबर भी उपलब्ध
चंडीगढ़ पुलिस ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 100 नंबर के अलावा कुछ अन्य नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर 0172-2749194, 0172-2744100, 0172-2747100, 8283035100, 82830-40100, 8283078100 हैं।