फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल सपना चौधरी की इस फोटो का असली सच, देखिए

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सिंगर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में, वो भी एक फोटो के कारण। जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी इस फोटो का असली सच।
विज्ञापन

2 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पुलिस रेड में पकड़े जाने की बात कही जा रही है। इस फोटो में गायिका सपना चौधरी बिस्तर पर बैठी नजर आ रही है और दो पुलिस अधिकारी उसके पास खड़े हैं। इस फोटो में सपना चौधरी बहुत परेशान सी नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो के साथ संदेश में गायिका सपना चौधरी को हरियाणा पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार हुआ बताया जा रहा है। अब हम आपको बता रहे हैं इसका असली सच। दरअसल ये फोटो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में स्थित एक मैरिज पैलेस के कमरे में क्लिक किया गया था। फोटो में उनके पास खड़े पुलिस अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि फतेहाबाद के सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका हैं।

4 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
पैलेस में दो दिन पहले सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम रखा गया था और सोमबीर को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यक्रम के बाद जब सपना चौधरी अपने कमरे में आई और चाय पीने के लिए बिस्तर पर बैठ गई तो सिटी एसएचओ उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आ गए। इसी दौरान किसी ने ये फोटो क्लिक कर लिया और इसके बाद ये फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

5 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
साथ में पुलिस छापेमारी में सपना चौधरी की गिरफ्तारी की झूठी खबर भी वायरल होने लगी। दरअसल सपना चौधरी का शुरु से ही विवादों से चोली-दामन का नाता रहा है। अभी कुछ समय पहले ही वो एक बार फिर से उस समय विवादों में आ गई थी जब उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर एक अभ्रद गीत गा दिया था और उन पर सब ओर से मुसीबतों ने घेर लिया था।  

 
विज्ञापन

6 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
इस मामले में पूरे प्रदेश में कई जगह उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे और उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। हालांकि सपना कई बार अपने गीत के लिए माफी भी मांग चुकी थी। लेकिन चारों ओर से बढ़ते गिरफ्तारी के दबाव व परेशानियों से तंग आकर गायिका सपना चौधरी ने जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
उस समय बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में लगभग एक माह तक सपना चौधरी का उपचार चला था। इसके बाद सपना चौधरी एक बार फिर से आजकल कार्यक्रमों में अपने लटके-झटकों से लोगों को दीवाना बनाने पर लगी हुई हैं। उनके स्टेज शो की कीमत भी लाखों में जा रही है और उनके कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में लोग जुटने लगे हैं, जिसमें हर उम्र के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें