फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों ने मनाई 50वीं सालगिरह, तस्वीरों में देखिए सेलिब्रेशन

Tue, 01 Nov 2016 03:15 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
पुलिस वालों को लोगों की सेवा करते-करते 50 साल हो गए। इस मौके पर रेजिंग डे सेलिब्रेशन किया गया। देखिए समारोह की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रही है। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। शहर में पुलिस को लोगों के लिए सेवा करते 50 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस लाइन सेक्टर 26 में एक रेजिंग डे प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने शिरकत की। मंगलवार सुबह 9 बजे सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों भव्य परेड पेश की। परेड की कमांड डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल के हाथ थी।

 

4 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
सबसे पहले राज्यपाल ने परेड का निरिक्षण किया। उसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ परेड शुरू हुई। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने मार्च करते हुए राज्यपाल के मंच के सामने बारी बारी से परेड कर रहे कर्मचारियों ने सलामी दी।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
परेड में पुलिस की ट्रैफिक, डॉग स्कावड, बम निरोधक दस्ता, आईआरबी से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही परेड के दौरान विभाग द्वारा खरीदें गए दो ड्रोन भी निगरानी रखते हुए नजर आए। कार्यक्रम के अंत में आईजी ने  राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर को समृति चिन्ह देकर धन्यवाद  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ पुलिस ने सेलिब्रेट किया रेजिंग डे
परेड के बाद यूटी पुलिस के आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा का धन्यवाद करते हुए विभाग की मांगे जैसे की कर्मचारियों के लिए मकानों, प्रमोशन पॉलिसी व हेल्थ से जुड़े मुद्दे सामने रखे। वहीं आईजी की मांगों पर राज्यपाल ने भी उन पर पूरा ध्यान देने व पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें