फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MandeepSingh: शहीद के अंतिम संस्कार पर सीएम भी रोए, देखिए ऐसा था मंजर

Tue, 01 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद हुए मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य और राजकीय सम्मान से किया गया। इस मौके सीएम से लेकर वहां मौजूद हर आम आदमी के आखों से आंसू निकले। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
कुरुक्षेत्र के गांव अंटेहड़ी में रविवार को एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य और राजकीय सम्मान से किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
घुसपैठ के दौरान आतंकियों से एनकाउंटर में शहीद मनदीप का अंतिम संस्कार उसी नए घर की ठीक बगल में किया गया, जिसमें आज परिवार को शिफ्ट करना था।

4 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद हुए मनदीप सिंह के अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े, जो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
मनदीप सिंह का पार्थिव शव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल मैदान में हैलीकॉप्टर से पहुंचा था। वहां से लाए जाने के बाद अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को उसी घर में रखा गया था, जहां आज इनके परिवार को गृहप्रवेश करना था। 
विज्ञापन

6 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
यहां सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, हरियाणा पुलिस के डीजीपी केपी सिंह, सेना के अधिकारियाें पुष्पचक्र चढ़ाए, वहीं परिजनों व अन्य ने भी शहीद को पुष्पांजलि भेंट की।
विज्ञापन

7 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
इसके बाद अंतिम यात्रा इस नए घर के पास ही उनके खेत में पहुंची, जहां उनके बड़े भाई संदीप ने चिता को मुखाग्नि दी। बताया जाता है कि यहीं अंतिम संस्कार वाली जगह शहीद स्मारक बनाया जाएगा।

8 of 10
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिजनों को सांत्वना दी और उन्होंने भावुक होकर कहा कि आपके बेटे का पाक से बदला लेंगे।
 

9 of 10
pakistan, mandeep, wife - फोटो : ANI
मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

10 of 10
शहीद मनदीप के गांव में नहीं मनाई जाएगी दीवाली
शहीद मनदीप के गांववासियों ने अब दीवाली न मनाने का ऐलान किया है। परिजनों के दुख में पूरा गांव शामिल हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी दिवाली नहीं मनाएंगे। सुबह गांव के सरपंच ने गांव में दिवाली नहीं मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें