गैंगस्टर इंद्रप्रीत उर्फ पैरी को फोन करके टिंबर मार्केट बुलाया गया था। फिर पैरी पर गोलियां बरसाईं गईं। हमलावरों ने पैरी की कार को ओवरटैक किया और भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि पैरी कुछ समय से गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसके नाम पर वसूली कर रहा था।
गैंगस्टर इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की हत्या एक साजिश का हिस्सा थी जिसे पहले से ही पूरी तरह से योजनाबद्ध किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पैरी को फोन कर टिंबर मार्केट बुलाया गया और जब उसने कार रोकी तो उसकी कार से एक युवक भागता दिखा। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में यह साफ नहीं हो पा रहा कि वह युवक पहले से वहां था या पैरी के साथ बैठा था।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि पैरी की कार शाम 6 बजे टिंबर मार्केट में रुकी तभी वह युवक जो पैरी की कार के पास था, भागते हुए क्रेटा कार में बैठ गया। इसके बाद हमलावर पैरी की कार को ओवरटेक कर चलते बने।
विज्ञापन
2 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चलता है कि क्रेटा कार पैरी की कार के ठीक पीछे खड़ी थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूरी घटना योजनाबद्ध थी। हमलावर ने पैरी की कार को ओवरटेक कर हमला किया और भाग निकला।
सूत्रों का कहना है कि पैरी कुछ समय से गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसके नाम पर वसूली कर रहा था। पहले वह लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर ट्राइसिटी के क्लबों से रंगदारी वसूलता था लेकिन गोल्डी बराड़ के साथ उसके रिश्ते बढ़ने के बाद उसने उनके गैंग के लिए भी काम करना शुरू कर दिया था।
कुछ दिन पहले सिप्पा की दुबई में हत्या हुई थी, जिसका जिक्र पोस्ट में भी किया गया है। सिप्पा की हत्या गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा की ओर से करवाई गई थी। सूत्रों के अनुसार, अब एक बड़े गैंगवार की आशंका जताई जा रही है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच अब खुलकर विवाद सामने आ गया है। दोनों के अपने-अपने गैंग बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
फोन आने पर क्लब से निकला था पैरी
सूत्रों ने बताया कि पैरी घटना से कुछ देर पहले सेक्टर-26 के एक क्लब में बैठा था। उसे किसी ने फोन कर टिंबर मार्केट बुलाया।
पैरी अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच कर रही है कि पैरी की कार के पास मौजूद युवक पहले से था या फिर वह मौके पर पहुंचा था।
सूत्रों के मुताबिक क्रेटा पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।
विज्ञापन
6 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
'हमलावर भाग चुके थे और पैरी बेहोश था'
चंडीगढ़ में टिंबर मार्केट के एक कारोबारी ने बताया कि उनके यहां पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने फोन पर सूचना दी कि दुकान के सामने फायरिंग हुई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इससे पहले हमलावर भाग चुके थे और पैरी बेहोश था। कार के शीशे अंदर से बंद थे। दुकानदार ने पुलिस की मदद से पैरी को एंबुलेंस में पीजीआई पहुंचाया।
विज्ञापन
7 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
दुकानदार ने यह भी बताया कि मौके पर गोली के पांच खोल पड़े थे। जब वह पैरी की कार के पास पहुंचे तो कार के अंदर जूस का गिलास पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने के बाद सेक्टर 26 बापूधाम चौकी इंचार्ज सुरेश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
8 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
दो दिन पहले भी टिंबर मार्केट में दिखा था पैरी
दुकानदार के अनुसार, पैरी का शरीर गर्म पड़ा था। पैरी की कार न्यूटरल थी। पैरी की कार के फ्रंट शीशे और लेफ्ट साइड के शीशों पर गोलियों के निशान थे। ऐसा लगता है कि पैरी को सामने से गोली मारी गई थी। दुकानदार का मानना था कि पैरी शायद किसी का इंतजार कर रहा था। यह भी बताया कि दो दिन पहले भी पैरी को टिंबर मार्केट में देखा गया था।
9 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
गैंगस्टरों के निशाने पर सेक्टर-26, एक के बाद एक वारदात को दे रहे अंजाम
सेक्टर-26 पिछले कुछ वर्षों से गैंगस्टरों की गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर क्लबों के बाहर बम धमाके, फायरिंग, रंगदारी की मांग और अन्य आपराधिक घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। 26 नवंबर 2024 को दो क्लबों के बाहर बम धमाके की दहशत आज भी बनी है।
10 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
सेक्टर-26 के आसपास पुलिस थाना, आतंकी शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन, डीएसपी ऑफिस, बापूधाम पुलिस चौकी, दो से तीन बीट बॉक्स और पुलिस लाइन तक मौजूद हैं। यहां से कुछ दूरी पर राजभवन भी स्थित है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
11 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
डीएसपी के लिए बड़ी चुनौती
हाल ही में चरणजीत विर्क को ईस्ट डिवीजन का चार्ज सौंपा गया था और उनके लिए यह पहला दिन था, जब सेक्टर-26 में एक बड़ी वारदात सामने आई। चरणजीत विर्क इससे पहले कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझा चुके हैं लेकिन सेक्टर-26 में गैंगस्टरों की ओर से लगातार की जा रही वारदात उनके सामने बड़ी चुनौती है।
12 of 14
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ में गैंगवार... लॉरेंस के करीबी पैरी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं। घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।