फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किरण खेर से पूछा गया- एक्टिंग किसकी ज्यादा अच्छी आपकी या अनुपम खेर की?

Sun, 25 Jun 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Written by: मोहित धुपड़  Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 9
Kirron Kher on Anupan Kher
देखिए, उस समय क्या हुआ जब सांसद और अभिनेत्री किरण खेर से पूछा गया कि कौन ज्यादा अच्छी एक्टिंग करता है, आप या अनुपम खेर? 
विज्ञापन

2 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
अभिनेत्री और सांसद किरण खैर का कहना है कि वह राजनीति में अभिनय कभी नहीं करती, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय अपनी रूह से करती है। यही वजह है कि वह पॉलीटिक्स और एक्टिंग में सामंजस्य बिठाकर आगे बढ़ रही हैं। सांसद खेर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं थी।
विज्ञापन

3 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
किरण कहती हैं कि मेरे पति अनुपम खेर 525 से अधिक फिल्में कर चुके हैं और मैने अभी तक 26 फिल्में ही की हैं। लेकिन उनके मुकाबले मैं दमदार अभिनेत्री हूं। दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हूं।

4 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
किरण के अनुसार इसकी वजह है कि अनुपम साहब अत्यधिक फिल्मों में व्यस्त रहते हैं, लिहाजा अपने किरदार के साथ कई बार न्याय नहीं कर पाते। लेकिन उनकी ‘सारांश’ और ‘डैडी’ फिल्म का जवाब नहीं, जबकि मैं अपने किरदार को अपने रूह से करती हूं और उस पर खरी उतरती हूं।
विज्ञापन

5 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
किरण खेर कहती हैं कि एक पत्नी, मां और सांसद होना बहुत मुश्किल है। लोग कई बार मुझे सिर्फ‘फिल्म वाली’ कहकर मेरी आलोचना करते हैं। लेकिन मैं जानती हूं मैने अपने चंडीगढ़ के बाशिंदों केलिए पिछले तीन साल से अपने परिवार के साथ कितना त्याग किया है। 
विज्ञापन

6 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
परिवार मुंबई में है और मैं यहां, बेटे व पति के जन्मदिन, सालगिरह और करवाचौथ तक पर भी मैं परिवार से नहीं मिल पाई, क्योंकि यहां लोगों की सेवा में मौजूद थी। अनुपम साहब मुझे बहुत मिस करते हैं, लेकिन अपनी सांसद की जिम्मेवारी को भी बखूबी और कर्त्तव्यनिष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
किरण खेर मानती हैं कि पहले यथार्थ फिल्मों का दौर था, ये फिल्में बहुत पंसद की जाती थीं। लेकिन आज इस तरह की फिल्में बनाने को कोई राजी ही नहीं है। पहले थिएटर के कद्रदान भी बहुत थे, पहले केअधिकांश कलाकार थिएटर की ही देन है। लेकिन आज थिएटर के ‘संघर्ष’ और घटते कद्रदानों ने थिएटर को बहुत धक्का पहुंचाया है।

8 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
उनका कहना हैकि आज थिएटर जबरदस्त आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लिहाजा थिएटर फिर से मजबूत हो, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। अभिनेत्री किरण का मानना है कि उनका वक्त ऐसा था कि खुद को साबित किए बिना बॉलीवुड में एंट्री बहुत मुश्किल थी। लेकिन आज परिप्रेक्ष्य बदला है नए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को आसानी से ब्रेक मिल रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
Chandigarh MP Kirron Kher
उनके अनुसार सामान्य लुक के बावजूद भी नवाजुद्दीन सिद्दकी और इरफान खान जैसे कलाकारों ने खुद को साबित कर अभिनय की एक नई इबारत लिखी, जबकि अनुष्का, प्रियंका, परिणिती, दीपिका पादुकोण व कंगना राणौत ने भी संघर्ष के बाद खुद को सफल बनाया। इसलिए आज अभिनय में दम है तो बॉलीवुड में ढेरों संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें