गत्ते में छिपाकर करोड़ों की चंदन की लकड़ी तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने रास्ते में ही दबोच ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: तस्करी के लिए ले जा रहे थे करोड़ों की चंदन की लकड़ी
2 of 5
मामला हरियाणा में रेवाड़ी के धारुहेड़ा का है। दिल्ली-जयपुर हाईवे-8 पर हंस रिसोर्ट के पास सीआईए पुलिस ने गत्ते से भरा ट्रक पकड़ा। इसमें चंदन की लड़कियों को छिपाकर गुड़गांव ले जाया जा रहा था। ट्रक चेन्नई से आया था।
विज्ञापन
Pics: तस्करी के लिए ले जा रहे थे करोड़ों की चंदन की लकड़ी
3 of 5
ट्रक से करीब 1231 किलो चंदन की लकड़ियां बरामद हुई। हरियाणा में मार्केट रेट के अनुसार चंदन की लकड़ी की करीब करीब 70 लाख रुपये है जबकि विदेशों में 10 से 12 करोड़ है। किसी को चंदन की सुगंध न आए और लकड़ी को छिपाने के लिए गत्ते से कवर कर प्लास्टिक के टेप से पैकिंग भी की हुई थी। एक और लकड़ी पैकिंग तथा दूसरी ओर ऊपर से भरे गत्तों के बीच लकड़ी को पकड़ना बहुत मुश्किल था।
Pics: तस्करी के लिए ले जा रहे थे करोड़ों की चंदन की लकड़ी
4 of 5
सीआईए प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि सूचना मिली थी हाईवे पर एक ट्रक में चंदन की लकड़ी को छिपाकर गुडगांव की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने हाईव पर दो टीमें तैनात कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। हाईवे पर हंस रिसोर्ट के पास जब ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते ट्रक चालक ट्रक को भगाने मे कामयाब नही हुआ।
Pics: तस्करी के लिए ले जा रहे थे करोड़ों की चंदन की लकड़ी
5 of 5
डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि ट्रक को जब्त करके भिवानी के गांव पुर निवासी सोनू, बडाला निवासी पुरुषोत्तम व नोरगवद निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने यह स्वीकार किया है उन्हें चेन्नई से गुड़गांव यह लकड़ी पहुंचानी थी। इस गिरोह से कई अन्य लोग जुड़े हुए है।