फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि: 8 दिनों में रोज करें ये 10 काम, खुल जाएगी किस्मत, मां हर मनोकामना पूरी करेंगी

Mon, 19 Mar 2018 10:04 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
navratri - फोटो : navratri
नवरात्रि आठ दिनों तक रहेंगे, लेकिन अगर आप हर रोज ये 10 काम करेंगे तो किस्मत खुल जाएगी और मां हर मनोकामना पूरी करेंगी।
विज्ञापन

2 of 8
navratri - फोटो : navratri
चंडीगढ़ सेक्टर 30 में श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र जरूरी जानकारी दे रहे हैं। साल में नवरात्रि दो बार आती है पहला चैत्र में और दूसरा शारदीय नवरात्रि। साल 2018 में चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 25 मार्च तक रहेंगे यानी इस बार नवरात्रि 8 दिन के रहेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 8
navratri - फोटो : navratri
मिश्र बताते हैं कि नवरात्रि के दिनों में अपनी समर्था के प्रतिदिन नौ कुमारी कन्याओं की पूजन करनी चाहिए। एक कन्या की पूजन से ऐश्वर्य, दो से मोक्ष, तीन से धर्म अर्थ काम, चार की पूजा से राजपक्ष से लाभ, पांच की पूजा से विद्या, छह की पूजा से यंत्र मंत्र तंत्र की प्राप्ति, सात की पूजा से राजपद की प्राप्ति, आठ की पूजा से धन और नौ कन्याओं की पूजन से विजय की प्राप्ति होती है।

4 of 8
navratri - फोटो : navratri
नवरात्र में देवी पूजा के साथ ही इन उपायों करने से किस्मत खुल जाएगी। नवरात्र पर जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन का दान करने से पुराने सभी पापों का बुरा असर कम होता है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है। नवरात्र में व्रत करने वाले को केले, आम, पपीता आदि का दान करें। नवरात्र में विशेष रूप से देवी मां के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप चाहें तो दुर्गा शप्तसती का पाठ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
navratri - फोटो : डेमो
पूजन में साफ-सफाई और पवित्रता व मंत्र जाप में उच्चारण सही होना चाहिए। इस मंत्र की करें स्तुति- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। देवी पूजा करते समय हार-फूल, प्रसाद, कुमकुम, चंदन, चावल आदि पूजन सामग्री के साथ ही शहद और इत्र अनिवार्य रूप से चढ़ाना चाहिए। शहद और इत्र चढ़ाने से देवी मां की कृपा सदैव बनी रहती है और भक्त का व्यक्तित्व आकर्षक बनता है।
विज्ञापन

6 of 8
durga puja, navratri
नवरात्रि के दिनों में दुर्गा शप्तसती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के सभी नौ स्वरुपों की पूजा आराधना की जाती है। देवी मां की पाठ करते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गौरी गणेश और कलश स्थापन के पूजन करने के बाद देवी का पूजन करनी चाहिए। शांति पाठ के उपरांत संकल्प कर दीपक की पूजा करनी चाहिए। आरती के बाद पुष्पांजलि और क्षमा प्रार्थना करना चाहिए। इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है।
विज्ञापन

7 of 8
navratri, durga puja
बता दें कि नवरात्रि रविवार को शुरू होने के कारण इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। नवरात्रि के साथ ही नववर्ष का प्रारंभ हो रहा है। कन्या लग्न में नवरात्र और नववर्ष का प्रारंभ होना कई संयोग बना रहा है। ये संयोग इस बार नवरात्रि व्रत को और भी मंगलकारी बना रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
चैत्र नवरात्रि
मिश्र बताते हैं कि नवरात्रि का व्रत रखने वालों को न ही बाल कटवाने चाहिए, न शेविंग करवानी चाहिए। यदि आप कलश की स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जला रहे हैं तो घर को खाली छोड़कर कहीं भी न जाएं। नॉन वेज, प्याज, लहसुन आदि की मनाही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन तक नींबू काटना अशुभ होता है। विष्णु पुराण के अनुसार मां दुर्गा के इन नौ दिनों में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। इससे व्रत रखने का उचित फल नहीं मिलता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें