चंडीगढ़ में आज बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म संगीत संगीत से जुड़े सितारों ने मैदान में खूब चौके छक्के मारे। देखिए, सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले की तस्वीरें।
विज्ञापन
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
2 of 7
पंजाब दे शेर टीम और मुंबई हीरोज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मुंबई हीरोज की टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग में मुकाबला था बॉबी देयोल, सुनील शेट्टी, सोहेल खान की मुंबई टीम का सोनू सूद, नवराज हंस और गुरप्रीत घुग्गी की पंजाब टीम से।
विज्ञापन
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
3 of 7
मैच का समय चार बजे था लेकिन यह पांच बजे के बाद शुरू हुआ। परेशान दर्शक कागज, बैनर, चुन्नी आदि से धूप से बचने की कोशिश करते रहे। मैच 80 फीसदी दर्शकों से स्टेडियम भरा हुआ था। सात साल पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में कुछ ऐसी रौनक देखने को मिली थी। 2007 में यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ था।
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
4 of 7
वैसे तो मैदान पर कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं थे, फिर भी हर चौके-छक्के पर दर्शकों की तालियां बजती रहीं। इस बीच नवराज हंस ने अन्ना यानी सुनील शेट्टी को लगातार तीन छक्के जड़े तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। हालांकि कुछ अन्य सेलिब्रिटी के फील्डिंग के तरीके पर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक सके।
विज्ञापन
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
5 of 7
दर्शकों ने चीयर्स गर्ल्स को मिस किया। सीसीएल में इसका कोई इंतजाम नही था। दर्शकों को लुभाने के लिए एक महिला ढोल बजा रही थी। उसी की धुन पर कुछ युवा नाच रहे थे। मैच के दौरान पंजाब दे शेर टीम की बल्लेबाजी खत्म होने पर जैसे ही कलाकारों ने स्टेज पर परफार्मेंस देनी शुरू की, भीड़ बेकाबू होकर मैदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
6 of 7
मैच के दौरान पंजाब दे शेर टीम की बल्लेबाजी खत्म होने पर जैसे ही कलाकारों ने स्टेज पर परफार्मेंस देनी शुरू की, भीड़ बेकाबू होकर मैदान पर पहुंच गई।
मैदान में फिल्मी सितारे, देखिए कैसे चौके-छक्के मारे?
7 of 7
सीसीएल मैच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक विशेष स्टेज तैयार किया गया था। यहां पर सतिंदर सत्ती, बिग बॉस फेम अली, प्रीत हरपाल, जैजी बी, मिक्का, सरदूल सिकंदर ने कार्यक्रम पेश किया।