अच्छे दिन लाने का वादा करके मोदी सत्ता में तो आ गए,
लेकिन अच्छे दिन कैसे आएंगे, ये चंडीगढ़ में उनके मंत्री ने बताया। देखिए
तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
2 of 9
सदानंद गौड़ा ने कहा कि 30 साल बाद एक स्थायी सरकार बनी है। अच्छे परिणाम के लिए आमलोगों का सहयोग भी जरूरी है। इसके लिए आम लोग भी सुझाव दें। उन पर विचार किया जाएगा। लोगों ने स्थायी सरकार बनाई है तो गुड गवर्नेंस जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
3 of 9
गौड़ा ने कहा कि अदालती कामकाज को आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। ई-कोर्ट्स पर रोजाना फैसलों की प्रतियां उपलब्ध हो रही हैं। देश की विभिन्न अदालतों में इस समय तीन करोड़ से अधिक केस पेंडिंग हैं।
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
4 of 9
सदानंद गौड़ा ने कहा केंद्र सरकार 700 ऐसे अधिनियमों को खत्म करने जा रही है, जिनका कभी कोई इस्तेमाल नहीं होता है। इन्हें खत्म करने का विधेयक जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
5 of 9
सदानंद गौड़ा ने कहा कि अदालत में चल रहे विवादों के कारण सरकारों के परेशानी बढ़ती है। इनसे निपटने के लिए सरकार जल्द ही नेशनल लिटिगेशन पॉलिसी बनाने जा रही है। सरकार ऑर्बिटेशन बिल लाने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
6 of 9
सदानंद गौड़ा ने कहा कि पिछले साल 6 दिसंबर को लगाई गई नेशनल लोक अदालत में 44 लाख केस एक ही दिन में निपटाए गए। अदालतों में जल्द से जल्द फैसले आए, सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है।
विज्ञापन
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
7 of 9
सदानंद गौड़ा ने कहा कि जाट आरक्षण मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए गौड़ा ने कहा कि उन्हें जजमेंट की कॉपी मिल चुकी है। जिन कारणों से इसे रद्द किया गया है, सरकार उन लाइनों को लेकर रिव्यू पीटिशन दाखिल करने की सोच रही है।
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
8 of 9
सदानंद गौड़ा से पत्रकारों ने जब राबर्ट वाड्रा के मामले पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा।
देखिए, अब बोले मोदी के मंत्री, कैसे आएंगे अच्छे दिन?
9 of 9
सदानंद गौड़ा चंडीगढ़ के दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में ‘लॉ एंड गुड गवर्नेंस’ पर आयोजित नेशनल सेमिनार को संबोधित करते हुए यह सब कहा।