सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बोर्ड ने छात्रों के लिए एक बार फिर से गाइडलाइन जारी की हैं। इनका सख्ती से पालन होना चाहिए, वरना पेपर देने से वंचित रह जाएंगे। क्लिक करके पढ़ें डिटेल।
विज्ञापन
2 of 5
सीबीएसई परीक्षा
- फोटो : कुमार संजय
सीबीएसई की 2 मार्च को हुए 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में बहुत से छात्र 10 बजे के बाद पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी गई। चंडीगढ़ के साथ पूरे देश से इस तरह की खबरें आईं। 2 से 3 मिनट की देरी से पहुंचे छात्रों को भी एंट्री नहीं दी गई। इससे उनकी साल भर की मेहनत खराब हो गई। एंट्री के लिए छात्र स्कूल के गेट पर खड़े गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। लेट आने वाले छात्रों पर सीबीएसई का सख्त रवैया अभी भी बरकरार है। इसलिए बोर्ड ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक बार फिर 10 प्वाइंट के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीएसई परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी निर्देश
1. छात्रों को एग्जाम सेंटर में 9 से 10 बजे के बीच ही एंट्री मिलेगी। 10 बजे के बाद पहुंचने पर किसी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
2. बोर्ड ने सिर्फ ब्लू पेन, रॉयल ब्लू बॉल प्वाइंट पेन, जेल पेन या फाउंटेन पेन साथ रखने को ही कहा है।
3. नियमिल छात्रों को सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में ही एंट्री मिलेगी। प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहन कर पेपर दे सकते हैं।
4. छात्र किसी भी तरह का फेक मैसेज व वीडियो फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर या किसी भी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर न फैलाएं।
5. एग्जामिनेशन सेंटर में स्टूडेंट कोई भी गलत हरकत करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे यूएफएम कैटेगरी में डालकर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
सीबीएसई परीक्षा
6. प्रश्न पत्र और आंसर शीट पर स्टूडेंट सिर्फ परीक्षा से जुड़ी बातें ही लिखें। गलत जानकारी न दें।
7. स्टूडेंट को एग्जामिनेशन सेंटर में सिर्फ अपने सब्जेक्ट के पेपर के लिए एंट्री मिलेगी।
8. परीक्षा केंद्र में अनुमति प्राप्त वस्तुओं की सूची और अनुमति प्राप्त न होने वाली सूची को अच्छी तरह से पढ़ लें। अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे इसका पालन करें।
9. प्रश्न पत्र और आंसर शीट में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करें।
10. रोल नंबर के अनुसार अपनी ही सीट पर बैठें।
नियम फॉलो करें
सीबीएसई बोर्ड के अपने नियम और कानून हैं। पेपर लीक जैसी या कोई अन्य अप्रिय घटना न घटे, इसलिए बोर्ड ने इस बार काफी सख्त कदम उठाए हैं। छात्रों को उन्हें फॉलो करना ही होगा। अगर 10 बजे के बाद एंट्री पर बैन है तो पहले पहुंचना ही होगा। - बीएल शर्मा, शिक्षा सचिव