शादी से लौट रही तेज रफ्तार कार जींद रोड पर एक ड्रेन से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा, हिसार जिले के हांसी-जींद रोड पर चद्दरपुल के समीप बुधवार देर रात हुआ। यहां मरने वालों में ढ़ाणी पुरिया निवासी बलजीत सिहाग, नरेंद्र, डाबड़ा निवासी शमशेर तथा खरड़ निवासी विजय शामिल है।
विज्ञापन
ड्रेन में गिरी कार..और मारे गए चार, देखें तस्वीरें
2 of 5
बलजीत सिहाग निजी बैंक में सिक्योरिटी मुहैया करवाने वाली एक कंपनी में सुपरवाइजर था, जबकि विजय व शमशेर सिक्योरिटी सर्विसिज में बतौर गार्ड काम करते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार रात जाट धर्मशाला में बलजीत सिहाग की मौसी के जेठ के लड़के की शादी थी।
विज्ञापन
ड्रेन में गिरी कार..और मारे गए चार, देखें तस्वीरें
3 of 5
पुलिस के मुताबिक वे अपने एक दोस्त को गंगनखेड़ी में छोड़ कर वापस हांसी की ओर आ रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और चद्दरपुल के समीप चैतंग नहर के टूटे हुए बेरिकेड के ऊपर से पलटी खाते हुए कार सीधी ड्रेन में जा गिरी।
ड्रेन में गिरी कार..और मारे गए चार, देखें तस्वीरें
4 of 5
हादसे की सूचना नजदीक से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। मृतकों के पास मिले डैमेज मोबाइल फोन के सिम को अपने फोन में डाल कर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया।
ड्रेन में गिरी कार..और मारे गए चार, देखें तस्वीरें
5 of 5
मामले की जांच कर रही सिटी पुलिस के प्रभारी प्रह्लाद सिंह का कहना है कि हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी। ब्लाइंड कर्व के चलते कार चालक का संतुलन बिगड़ गया तथा कार सीधे ड्रेन में जा गिरी।