फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

Fri, 27 Feb 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रोहतक में 7-8 युवकों के एक गुट ने मात्र 3 मिनट में मॉल के गार्ड का मर्डर कर दिया। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का शाम को ही सेक्टर 3 में एक सामुदायिक केंद्र में शादी के दौरान सुनील से झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव करने आए दूसरे गार्ड को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

2 of 7
हालांकि सभी सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर 3 आरोपियों को दबोच लिया था, लेकिन हमलावर अपने दो साथियों का छुड़ा ले गए। गिरफ्तार एक युवक मेडिकल कैंपस का रहने वाला है। लहूलुहान हालत में सुनील को पीजीआई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

3 of 7
चमारिया गांव निवासी सुनील पुत्र राजपाल सेक्टर 3 स्थित सत्यम मॉल गार्ड की नौकरी करता है। बुधवार रात को वह सिनेप्लेक्स की पार्किंग के साथ लगती सुरक्षा गार्ड पोस्ट पर तैनात था। रात एक  बजकर 20 मिनट पर 7-8 लड़के हाथों में लाठी-डंडे लेकर 2-2, 3-3 के ग्रुप में आए और सुनील को घेर लिया। बचने की कोशिश कर रहे गार्ड को मॉल के बाहर रोड पर गिरा दिया और गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

4 of 7
आरोपियों ने बीच बचाव करने पहुंचे बहुअकबरपुर के प्रमोद को भी घायल कर दिया। शोर सुनकर मॉल में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी पहुंचे और 3 हमलावरों को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। भाग रहे युवकों को अपने साथियों के पकड़े जाने का पता चला तो वे वापस आए और गार्डों से भिड़ते हुए दो साथियों को छुड़ा ले गए। एक को गार्डों ने दबोच लिया।

विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

5 of 7
गिरफ्तार युवक मेडिकल कैंपस निवासी धीरज पुत्र सुरेश सीआर पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता मेडिकल कॉलेज में ओटी टीचर हैं। 
विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

6 of 7
अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ मंजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में 7 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें धीरज के अलावा संजय कॉलोनी के दो, एक सांघी और एमडीयू कैंपस के दो युवकों के अलावा एक अन्य का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 मिनट में मॉल में मर्डर, CCTV में कैद तस्वीरें

7 of 7
सुनील ने महज 36 दिन पहले ही यहां गार्ड की नौकरी ज्वाइन की थी। बुधवार को ही उसे पहली सैलरी मिली थी। वह काफी खुश था और किसी से अभद्रता नहीं करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें