फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

Wed, 24 Dec 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
आमिर खान हो, शाहरुख खान हो या मायावती, यहां जब भी कोई सेलिब्रिटी आया, एक नयापन साथ लाया। इसी कारण वो तस्वीरें भी सबसे ज्यादा पसंद की गईं।
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

2 of 16
मार्च के महीने में बसपा सुप्रीमो मायावती चंडीगढ़ आईं। वे लोकसभा चुनाव 2014 के लिए बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आई थीं।
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

3 of 16
मार्च में आलिया भट्ट चंडीगढ़ आईं। शहर ने उनका शानदार स्वागत किया। वे अपनी मूवी ‘टू स्टेटस’ की प्रमोशन के सिलसिले में आईं थीं।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

4 of 16
मार्च में हरियाणा विधानसभा का बजट सेशन देखने के लिए गूगल ब्वाय कौटिल्य पहुंचे, लेकिन लोगों की भीड़, गार्ड्स की ना-नुकुर और एक से दूसरे गेट पर चक्कर काटने के कारण वे बिल्कुल झल्ला गए।
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

5 of 16
अप्रैल के महीने में अनुपम खेर चंडीगढ़ आए। वे लोकसभा चुनाव 2014 में बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव में खड़ीं अपनी पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे।
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

6 of 16
मई महीने में लोकसभा चुनाव 2014 हुए थे। चुनाव में चंडीगढ़ से किरण खेर में जीत दर्ज की थी। गुल पनाग आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार थीं। चुनाव जीतने के बाद किरण इतनी खुश थीं कि जब गुल पनाग ने उन्हें गले लगकर बधाई दी तो वे भावुक हो गईं।

विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

7 of 16
मई के महीने में ही विक्की डोनर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी यामी गौतम चंडीगढ़ आईं। वे स्वर्गीय जसपाल भट्टी के बेटे जसराज भट्टी के फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैड आर्ट्स का उद्घाटन करने पहुंची थीं।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

8 of 16
मई के महीने में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी चंडीगढ़ आईं। वे अपने पति राज कुंदरा के संग आई थीं। वे सेक्टर-35 मेंअपने पहले गोल्ड ज्वेलरी शोरूम सतयुग गोल्ड की लांचिंग में पति संग मौजूद रहीं।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

9 of 16
अक्तूबर के महीना शहर के युवाओं के लिए खास रहा। इस महीने में उनके चहेते किंग खान शाहरुख खान चंडीगढ़ आए। वे अपनी मूवी हैप्पी न्यू ईयर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आए थे।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

10 of 16
अक्तूबर महीने में में वीकेंड धारावाहिक महारक्षक आर्यन की माद‌क विषकन्या बनीं बंगाली अदाकारा रेशमी घोष आज चंडीगढ़ में थीं।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

11 of 16
अक्तूबर में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी चंडीगढ़ आए। वे कांग्रेसियों से मीटिंग करने आए थे। इस दौरान वे पंजाब यूनिवर्सिटी भी गए, जहां युवाओं ने उनसे शादी को लेकर कई तरह के सवाल पूछे। इन सवालों के राहुल ने दिलचस्पी से जवाब भी दिए।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

12 of 16
नवंबर के महीने में धर्मेद्र, गोविंदा की बेटी नर्मदा आहुजा और गिप्पी ग्रेवाल एक साथ चंडीगढ़ में दिखे। नर्मदा 'सेकेंड हैंड हसबैंड' की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची। फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

13 of 16
नवंबर के महीने में सत्यमेव जयते की शूटिंग के लिए एक्टर आमिर खान चंडीगढ़ आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

14 of 16
नवंबर माह में ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर आए बॉलीवुड सितारों ने भी झाड़ू थामा। सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट में नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया, इसमें हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान चंडीगढ़ आईं।

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

15 of 16
दिसंबर में बिग बॉस में आठ सप्‍ताह रहकर बाहर हुए फिल्म स्टार आर्य बब्बर चंडीगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से घर के अंदर की काफी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में एंट्री करना बड़ी बात थी, लेकिन उससे भी बड़ी बात मेरा उसमें आठ हफ्ते तक रहना थी। इसमें एंट्री से पहले कभी बर्तन नहीं धोए थे, लेकिन अब बर्तन धोना सीख गया हूं।
विज्ञापन

आमिर, शाहरुख या 'माया', यहां हर सेलिब्रिटी आया

16 of 16
दिसंबर के महीने में चंडीगढ़ में सोनाक्षी और अर्जुन कपूर आए। उन्हें देखकर उनके फैंस भौंचक्के रह गए। वे अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की प्रमोशन को आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें