फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

Wed, 24 Dec 2014 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 19
साल 2014 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव, सुरंग से डकैती, रामपाल प्रकरण और बहनों की 'बहादुरी' की खबरें-फोटो काफी ज्यादा देखीं गईं। सर्वाधिक देखी गई तस्वीरों पर एक नजर।
Trending Videos
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

2 of 19
अक्तूबर माह के अंत में यूपीए सरकार में 100 करोड़ में राज्यसभा सांसद बनने का बयान देकर चौकाने वाले बीरेंद्र सिंह अपने बयान से पलट गए। अब वे कहने लगे कि ‘मैं भाजपा में हूं, इसलिए 100 रुपए में ही काम चल गया।’
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

3 of 19
अक्तूबर के मध्य में हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार रिकार्डतोड़ वोटिंग हुई। रिकार्डतोड़ वोटिंग के पीछे मोदी लहर थी या डेरा इंपेक्ट, इसपर मंथन अब तक जारी है।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

4 of 19
27 अक्तूबर को पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुरंग के जरिए सेंधमारी कर करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली गई। लगभग 125 फुट लंबी सुरंग खोदकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना हरियाणा के सोनीपत में गोहाना के पुराने बस स्टैंड के पास की है।
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

5 of 19
नवंबर माह पूरा रामपाल प्रकरण में बीता। इस दौरान हिसार में कई बार हरियाणा पुलिस और रामपाल समर्थकों में हिंसक भिंड़त होने की खबरें सामने आईं।
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

6 of 19
19 नवंबर को संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सुबह से सतलोक आश्रम के बाहर डेरा जमा लिया था। उसी दिन रात को रामपाल को गिरफ्तार लिया। पांच हजार अनुयायियों से घिरे सतलोक आश्रम प्रमुख को सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने आश्रम में घुसकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

7 of 19
20 nov हिसार के सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल की हाईकोर्ट में पेशी हुई। इन तस्वीरों को भी बहुत देखा गया।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

8 of 19
22 nov: इधर, रामपाल जेल में थे, उधर सोशल मीडिया पर उनकी फनी तस्वीरें वायरल हो रही थीं।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

9 of 19
22 nov हिसार जिले के गांव मोतीपुरा के समीप सेना के वाहन की आमने सामने की टक्कर में चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

10 of 19
26 nov सतलोक आश्रम में तथाकथित संत रामपाल का पूरा साम्राज्य नौ रत्नों के सहारे चलता था। इन नौ रत्नों ने ही रामपाल और प्रशासन के बीच चले संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। अब पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

11 of 19
28 nov जम्मू के पिंडी गांव में फायरिंग में शहीद हुए नायक कुलविंदर सिंह का शव उनके पैतृक गांव गाखल पहुंचा। शहीद के शव को देख पूरे गांव में मातम छा गया। कुलविंदर ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इसके बावजूद गोली उसकी छाती के पार हो गई। कुलविंदर सिंह सिख लाइन में नायक के पद पर तैनात थे।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

12 of 19
30 nov हरियाणा के रोहतक में दो बहनों ने बस में मनचलों को खूब सबक सिखाया। बहनों का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। बहनों की बहादुरी की सभी जगह प्रशंसा होने लगी।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

13 of 19
30 nov रोहतक की बहनों की बहादुरी का केस सामने आते ही हरियाणा सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का ऐलान कर दिया, हालांकि बाद में मामले की जांच आने तक फैसले पर रोक लगा दी गई।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

14 of 19
02 dec बहादुर बहनों का एक और वीडियो सामने आ गया। इससे बहनों की बहादुरी पर सवाल उठने लगे। उधर आरोपी युवक गांव आसन निवासी कुलदीप, दीपक और मोहित के पक्ष में 5 महिलाएं कोर्ट पहुंच गई और उन्होंने लड़कों के समर्थन में गवाही दी।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

15 of 19
02 dec रोडवेज बस में मनचलों की पिटाई करने वाली बहादुर बहनों का तीसरी वीडियो सामने आ गया।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

16 of 19
6 dec हरियाणा का 28 वर्षीय लांस नायक कुलदीप सिंह जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि पर शहीद हो गया।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

17 of 19
सतलोक आश्रम के 'संत' रामपाल की खासमखास बबीता दिखने में भोली सही, लेकिन पुलिस की जांच में वह मास्टमाइंड निकली।

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

18 of 19
15 dec पुलिस ने रामपाल के सतलोक आश्रम को जड़ तक खोद ‌दिया। एक-एक चीज तलाश दी। 'स्वर्ग' जैसा सतलोक खंडहर में बदल गया।
विज्ञापन

2014 में हरियाणा की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरें

19 of 19
23 dec रिलीज से पहले ही विवादों में आ चुकी फिल्म 'एमएसजी- द मैसेंजर ऑफ गॉड' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें