फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

Sat, 03 Jan 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
वो रिक्शे पर आ रहे थे, वो भी नहीं जानते थे कि सामने से उनकी मौत आ रही है। बस ने रिक्शा सवार राहगीर की जान ले ली। यह हादसा सेक्टर-42 स्थित चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम) के चौक पर हुआ। घटना में चार लोग बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

2 of 6
हादसे के बाद अफवाह फैली कि बस के नीचे बच्चा दब गया है। इसके  बाद लोगों और पुलिस ने बस को पलटा दिया और बच्चे की तलाश की। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। हादसे में रिक्शा सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

3 of 6
इस हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे सीटीयू की बस सेक्टर-42सी के बस स्टॉप से सवारियां भरकर चली थी।

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

4 of 6
सौ मीटर आगे लेक को जाने वाली सड़क के सीआईएचएम चौक पर हॉकी स्टेडियम की तरफ से अचानक एक रिक्शा आ गया। बस ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया और बस को फुटपाथ पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

5 of 6
इससे रिक्शा चालक, सवारी और वहां मौजूद लोग बस की चपेट में आ गए। हादसे में रिक्शा सवार नंगल निवासी रघुवीर वशिष्ट, रिक्शा चालक प्रमोद, जीसीजी-42 में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट अंकिता और ऑटो चालक शत्रुघ्न घायल हो गए। गंभीर हालत में रघुवीर वशिष्ट मौत इलाज के दौरान पीजीआई में हो गई। हादसे में बस सवार करीब 10 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, राह चलते ऐसे भी जकड़ लेती है मौत

6 of 6
घटना के वक्त ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अजय ने हादसे के फौरन बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हादसे में फुटपाथ पर खड़ी एक छात्रा बस के नीचे आ गई। अजय फौरन नीचे घुसा और उसे बाहर निकाला। इसके बाद बस में मौजूद अन्य घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें