फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर बनने के इच्छुक तैयार रहें, 12400 पदों पर बंपर भर्ती

Wed, 07 Oct 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक बनना चाहते हैं तो अपने सभी सर्टिफिकेट तैयार रखें। जल्द ही प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षाओं के लिए 12400 अध्यापकों की बंपर भर्ती होने वाली है।
विज्ञापन

टीचर बनने के इच्छुक तैयार रहें, 12400 पदों पर बंपर भर्ती

2 of 5
जल्दी ही 124000 अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। ये सभी भर्तियां प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों की होगी। अध्यापकों की कमी को खत्म करने के लिए सब से पहले 3700 प्राइमरी अध्यापकों की भर्ती का नोटिस जारी किया जाएगा। बाद में एक सप्ताह के बाद सेकेंडरी अध्यापकों की भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

टीचर बनने के इच्छुक तैयार रहें, 12400 पदों पर बंपर भर्ती

3 of 5
यह बात पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कही। डॉ. चीमा बीबीके डीएवी कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए गए अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अध्यापक ट्रेनिंग नीति  लागू कर दी जाएगी।

टीचर बनने के इच्छुक तैयार रहें, 12400 पदों पर बंपर भर्ती

4 of 5
चीमा ने कहा कि अब अध्यापकों का रिटायरमेंट 31 मार्च को ही हुआ करेगा और अध्यापकों की भर्ती भी साथ साथ चलती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अध्यापकों के साथ रूबरू होते हुए अध्यापकों की मुश्किलों के हल के संबंध में भी जवाब दिए। इस मौके पर अध्यापकों ने डॉ. चीमा को शिक्षा के लिए क्षेत्र में बढ़िया योगदान देने पर विद्या रत्न अवार्ड के साथ सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर बनने के इच्छुक तैयार रहें, 12400 पदों पर बंपर भर्ती

5 of 5
उन्होंने कहा कि शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों को फेल न करने के कारण शिक्षा का स्तर प्रभावित हुआ है। उन्होंने अवार्ड प्राप्त अध्यापकों से आह्वान किया कि वह एक-एक स्कूल को जरूर अपनाएं, ताकि शिक्षा को सार्थक ढंग से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें