फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
किसानों की ओर से आयोजित धरने में अचानक घुसे सांड ने जमकर उत्पात मचाया। धरनाकारियों को रौंदते हुए उत्पाती सांड की तस्वीरें देख्ाकर दिल दहल जाएगा आपका। सभी फोटो: राजेश गौरव
विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

2 of 10
किसानों की ओर से आयोजित धरने में सांड ने जमकर उत्पात मचाया। उत्पाती सांड धरनाकारियों को रौंदते हुए स्टेज के पास पहुंच गया। इसमें महिला और पुरूष समेत लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा में आयोजित रैली सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हुई कपास के मुआवजे को लेकर आयोजित की गई थी। सांड के उत्पात से धरने में भगदड़ मच गया।

विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

3 of 10
घटना में घायल सभी लोगों को मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घायल प्रदर्शनकारियों को सिविल अस्पताल प्रबंधकों की ओर से तुरंत इलाज न देने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देखकर  मौके पर तैनात डॉक्टर ने अपने दो अन्य साथी डॉक्टरों को बुलाया लिया। उधर धरने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

4 of 10
पुलिस फोर्स ने धरनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके अलावा पुलिस ने बठिंडा-मानसा हाईवे मेन रोड को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। साथ ही ट्रैफिक के लिए दूसरे रूट का प्रबंध किया। घायलों में बुजुर्ग महिला और पुरूष जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। इनमें से कई महिलाओं की बाजू टूट गई हैं। साथ ही कई किसानों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

5 of 10
किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके धरने को विफल करने के लिए शरारती तत्वों की ओर से जानबूझकर सांड को वहां भेजा गया। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस इस घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। एडीसी वरिंदर कुमार शर्मा और तहसीलदार ने मौके पर पहुंच किसान नेताओं से घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उनके मुफ्त इलाज का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

6 of 10
उधर, किसान नेता शिंगारा सिंह मान का कहना है कि सफेद मक्खी के हमले से कपास की सौ फीसदी फसल खराब हो चुकी है। इसके लिए सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि पीड़ित किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

7 of 10
कर्मजीत सिंह, पुलिस प्रभारी थाना कैंट  ने बताया कि धरने में एकदम से सांड दाखिल हो गया था। इसके बारे में पुलिस को पता नहीं चला। पुलिस को उस समय पता चला जब धरनास्थल में भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने पीड़ितों की सहायता भी की है, लेकिन किसानों की ओर से सहायता न करने के लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

8 of 10
उधर किसानों के धरने के दौरान हुई घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए टास्क फोर्स तैयार करने का निर्णय लिया है।


किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

9 of 10
यूनियन के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि ऐसी घटना को रोकने के लिए वह किसानों, मजदूरों का विशेष दस्ता तैयार करेंगे, जो धरने के दौरान हर किस्म की चौकसी रखेंगे। उन्होंने आशंका जताते कहा कि राज्य सरकार 17 सितंबर के धरने में खलल डालने के लिए कोई ऐसी ही साजिश रच सकती है। इसे लेकर किसान मजदूर चौकस हो गए हैं।

विज्ञापन

किसानों के धरने में सांड का उत्पात, दिल दहला देगी तस्वीरें

10 of 10
किसान नेता का कहना है कि 14 सितंबर को इस संबंधी मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में कोई हल न हुआ तो 17 से किसानों की ओर से सहयोगी जत्थेबंदियों के सहयोग से प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। महिपाल साथी, नेता, ग्रामीण खेत मजदूर यूनियन के अनुसार प्रदेश और केंद्र सरकार की किसान व मजदूर विरोधी गतिविधियों की वजह से किसानों व मजदूरों के आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। उनकी ओर से किसानों के हर संघर्ष में उनका साथ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें