फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL लाया बंपर ऑफर, लॉन्च किए सस्ते से भी सस्ते प्लान, फायदा उठाएं

Sun, 06 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मोबाइल
अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो कंपनी आपके लिए धमाकेदार प्लान लेकर आई है, जिनमें फ्री डाटा और कॉल‌िंग ऑफर मिलेगा तो जल्दी से फायदा उठाइए।
विज्ञापन

2 of 8
Mobile User
चुनौती आती रहेगी। सर्विस ठीक है तो सब मेरे साथ रहेंगे। ग्राहकों को बेहतर सेवा देना हमारा लक्ष्य है। यह बातें शुक्रवार को बीएसएनल के पंजाब सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक टेलीकॉम एमएस ढिल्लों ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान एमएस ढिल्लों ने कई घोषणाएं कीं। 
विज्ञापन

3 of 8
bsnl special offers
ढिल्लों ने कहा कि देश को पहली मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को 49 रुपये में लैंडलाइन कनेक्शन और आल इंडिया में इनकमिंग रोमिंग फ्री कॉल की सुविधा दे रही है। संडे को किसी भी नेटवर्क पर रोमिंग फ्री कालिंग देने से लोगों में फिर से लैंडलाइन फोन सेवा के प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है।

4 of 8
bsnl special offers
ढिल्लों ने कहा कि बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सिस्टम को नई तकनीक को लगाकर दिया जा रहा है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने ब्रांडबैंड ग्राहकों को 675 रुपये के पैक पर 2 से 4 एमबीपीएस की सेवा प्रदान की है।
विज्ञापन

5 of 8
मोबाइल
ग्राहकों के लिए 249 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड डाटा डाउनलोड दिया जा रहा है। वहीं 490 रुपये में फ्री एफयूपी डाटा डाउनलोड के साथ 35 जीबी तक। उन्होंने बताया कि माडर्न ग्राहकों के लिए वाइफाई मॉडम में 1500 रुपये में 100 प्रतिशत कैशवैक को शुरू किया।
विज्ञापन

6 of 8
मोबाइल यूजर्स
कंबो प्लान में 690 रुपये व 1190 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कालिंग 24 घंटे किसी भी नेटवर्क पर करने की सुविधा प्रदान की है। नेहले पर दहला प्लान 395 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें 3 हजार मिनट बीएसएनएल पर, 1800 मिनट दूसरे नेटवर्क पर व अनलिमिटेड डाटा 60 दिनों के लिए है। 
विज्ञापन

7 of 8
मोबाइल यूजर्स
दिल खोल के बोल प्लान में 349 रुपये में ग्राहकों को  26 दिन के लिए लोकल एवं एसटीडी। बीएसएनएल चौका 444 में 90 दिनों के लिए 444 रुपये में 4 जीबी डाटा। ट्रिपल ऐस 333 में 333 रुपये में 3 जीबी डाटा 56 दिन के लिए को शुरू किया है।
विज्ञापन

8 of 8
मोबाइल यूजर्स
पंजाब और चंडीगढ़के गांव को नेशनल आप्टिकल फाइबर से जोड़ेंगे। इसके  अलावा बीएसएनएल सिक्सर 666 को 6 माह की अवधि के लिए लांच किया। इसमें किसी भी नेटवर्क पर वायस काल एवं 2 जीबी डाटा 60 दिनों के लिए प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें