फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF जवान नरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, शव देखकर बेसुध हुई पत्नी, बेटे बोले- पाकिस्तान से बदला लो

Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत
विज्ञापन
1 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुए बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई। शव देखकर जहां पत्नी बेसुध हो गई, वहीं बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, देखिए तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में मंगलवार को शहीद हुए बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह (51) को उनके बड़े बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। उनका कहना है कि भारत सरकार को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, ताकि ऐसा दिन और किसी को न देखना पड़े। पाकिस्तान से इस बर्बरता का बदला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। भारत माता के जयकारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली से सीधे उनके गांव थाना कलां लाया गया। यहां उनके गांव से पहले ही कई किलोमीटर दूर बड़ी संख्या में बाइक सवार मौजूद थे।

4 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
जैसे ही शहीद का शव पहुंचा तो बाइकों का बड़ा काफिला उनके आगे-आगे चला। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद नरेंद्र अमर रहे के जयकारे लगाए गए। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में गमगीन माहौल हो गया। घर में चीख पुकार मच गई। शहीद की पत्नी संतोष, बेटे मोहित और अंकित के आंसू रोके नहीं रूक रहे थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी पहुंचे। जिला उपायुक्त विनय सिंह ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद के बेटों और गांववालों ने रोष जताया और मांग की कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और उसे इसी भाषा में सबक सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
बता दें कि बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह (51) का शव बेहद खराब हालत में मिला था। गला रेता गया था। आंख निकाल रखी थी। पीठ पर करंट लगाने से झुलसने के निशान थे। शहीद के शरीर पर तीन गोलियां लगी थी। एक गोली शुरुआती हमले में लगी थी, लेकिन बाकी दो गोलियां यातनाएं देने के बाद मारी गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें