फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः मुख्य आरोपी नीशू के फेसबुक से हुए 5 बड़े खुलासे, लड़कियों पर आपत्तिजनक पोस्ट

Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी नीशू के फेसबुक अकाउंट से कई बड़े खुलासे हुए हैं। वह लड़कियों के बारे में अपमानजनक पोस्ट करता था, देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
फेसबुक पर रहता था सक्रिय
पुलिस को जांच में पता चला है कि निशु फेसबुक पर खूब सक्रिय रहता था। इस पर उसके 239 फ्रेंड हैं। फेसबुक पर उसने कई एलबम अपलोड किये हैं, जिसमें फोटो और वीडियो भी हैं। एक वीडियो में वह अपने पिता के साथ नाच रहा है, जबकि अन्य में वह कई खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
आपत्तिजनक पोस्ट करता था
उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ की शेखी बघारने वाले कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। एक में उसने लिखा है, हर शख्स के मन में ये भ्रम है कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन वो नहीं जानते हैं कि मैं दूसरों की गर्लफ्रेंड और महिलाओं से छेड़खानी करता हूं।  इसके अलावा उसने कई अश्लील वीडियो भी शेयर कर रखे हैं। एक पोस्ट में आरोपी ने लिखा है, जब से आरओ सिस्टम आया है गांव के लड़कों ने कुएं पर महिलाओं को छेड़ने का मौका खो दिया है।

 

4 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
फेसबुक पर उसके द्वारा की गई पोस्ट्स उसकी मानसिकता को दर्शाती हैं। ज्यादातर तो ऐसी हैं, जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता। कुछ पोस्ट में गैंगरेप का दूसरा आरोपी जवान पंकज भी उसकी कई पोस्ट में टैग नजर आता है। फिलहाल, वो फरार चल रहा है। जबकि पुलिस ने नीशू को घटना के 96 घंटे बाद सोनीपत जिला के गांव रिठाल स्थित सूरज एकेडमी से दबोचा था और वह वारदात का मुख्य साजिशकर्ता भी है। उसी ने ट्यूबवैल मालिक दीनदयाल से उसके कमरे की चाबी ली थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
विकलांग पिता ने संजोया था नीशू को कबड्डी खिलाड़ी बनाने का सपना
नीशू से उसके पिता की बड़ी आशाएं थीं। पिता का पहले ट्रांसपोर्ट का कारोबार था, लेकिन एक हादसे में दोनों पैर कटने के बाद कारोबार का जिम्मा निशु पर आ गया। नीशू की इच्छा पंकज की तरह कबड्डी खिलाड़ी बनने की थी। इसके लिए उसे सोनीपत के एक अखाड़ा में भेजा गया था। नीशू ने बारहवीं तक की पढ़ाई कनीना के एक स्कूल में की। इसी दौरान वह पंकज के साथ पीड़िता के पिता से कबड्डी का प्रशिक्षण लेता था। नीशू ने करीब दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी।

 
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
इसके बाद पिता ने खेल में अच्छी रुचि होने पर पहले हिसार और फिर सोनीपत के अखाड़े भेजा, पर वह दोनों ही अखाड़ों को छोड़कर आ गया। नीशू के पिता के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका मानना है कि नीशू की हरकतों को देखते हुए पिता ने उसे सुधारने का कोई कदम नहीं उठाया। पिछले दिनों पुलिस जब उसके ननिहाल में छापा मारा तो उन्होंने साफ कहा था कि नीशू से उनका कोई रिश्ता नहीं है। उसकी गलत आदतों की वजह से उन्होंने दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ीसामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पंकज और मनीष को पकड़ने में एसआईटी सहित पुलिस की नौ टीमें लगी हैं। लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी दोनों दरिंदे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसकी टीमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड तक में छापेमारी कर रह हैं। आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद सीआईए टीम राजस्थान पहुंची थी, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। टीमों ने उदयपुर में डेरा डाल रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें