फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर के बारे में सब कुछ, सेना से खास नाता रहा है

Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आर्मी से रिटायर्ड हवलदार का खुलासा
सोशल मीडिया पर खाने का वीडियो वायरल कर 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर का सेना से खास नाता रहा है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के राताकलां गांव में रहने वाले तेज बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानियों की फैमिली से है। उनके पिता शेर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ईश्वर सिंह आजाद सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे। हरियाणा सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित कर रखा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
शेर सिंह के पांच बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सुभाष चंद गुजरात पुलिस में है। दूसरा बेटा कृष्ण दीप किसान है। तीसरे नंबर पर भीम सिंह है, जो बीएसएफ में है। वहीं चौथे स्थान नंबर का बेटा हनुमान है जो खेती करता है। सबसे छोटे हैं तेज बहादुर।

4 of 7
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उनका एक बेटा रोहित आईआईटी की तैयारी कर रहा है। तेज बहादुर के पिता शेर सिंह के पास 17 एकड़ जमीन है। वे परंपरागत तरीके से उस पर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर के बारे में शेर सिंह बताते हैं कि वह अपने दादा की तरह शुरूआत से अधिकारों की बात करता था। इसी सोच के चलते उसने खराब खाने की बात उठाई और उसे सजा मिली कि बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
तेज बहादुर
इससे पहले भी तेज बहादुर को बीएसएफ कई बार दंडित कर चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट में पेश किए गए एक हलफनामे यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि वह कई बार अनुशासनहीनता कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
तेज बहादुर को एक बार बिना इजाजत 13 दिन की छुट्टी जाने पर दंड मिला। 28 अगस्त, 2007 में नशा करने कि लिए दंडित किया गया। 31 मार्च, 2010 को वरिष्ठ अफसरों को धमकी देने के आरोप में 89 दिनों के लिए कोर्ट मार्शल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें