सावधान रहें! ऐसी लूट की वारदात किसी से भी हो सकती है। हरियाणा में 4 नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी आसानी से 25 लाख लूट लिए। तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: बड़ी आसानी से लूट लिए 25 लाख, देखिए कैसे?
2 of 6
लूट की ये वारदात, हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मुनीम से हुई। दिन दहाड़े हुई वारदात में बदमाशों ने उसकी कार को रोककर शीशा तोड़ा और पिस्तौल के बल पर उससे रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पंजाब-राजस्थान से लगी सीमाएं सील कर दी हैं। सीन ऑफ क्राइम के डॉक्टर जोगिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: बड़ी आसानी से लूट लिए 25 लाख, देखिए कैसे?
3 of 6
प्राप्त जानकारी के अनुसार भट्टू रोड स्थित सुमित गम इंडस्ट्री के अकाउंटेंट अनिल कुमार निवासी डिंग और चालक विनोद कुमार निवासी ढुईंयां फतेहाबाद के नेशनल हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। बैंक से 25 लाख रुपये निकलवाने के बाद वे दोनों कार से वापस भट्टू के लिए निकले।
तस्वीरें: बड़ी आसानी से लूट लिए 25 लाख, देखिए कैसे?
4 of 6
इसी दौरान गांव ढ़िंगसरा और मानावाली के बीच सामने से आ रही एक अन्य कार ने इंडिकेटर देकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। जब उन्होंने कार रोकी तो दूसरी कार में सवार चार युवकों में से दो युवक उतरे और एक युवक ने डंडे से कार का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच दूसरे युवक ने रिवॉल्वर मुनीम की कनपटी पर लगा दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बड़ी आसानी से लूट लिए 25 लाख, देखिए कैसे?
5 of 6
दोनों ने उससे बैग छीना और कार में बैठकर चारों बदमाश भट्टूकलां की ओर भाग गए। कार का शीशा तोड़ने के दौरान मुनीम को कांच लगा जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद मुनीम ने मोबाइल से फैक्ट्री मालिक सज्जन कुमार बंसल और पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तस्वीरें: बड़ी आसानी से लूट लिए 25 लाख, देखिए कैसे?
6 of 6
डीएसपी विजय कक्कड़ ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात लोगों पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है तथा हिसार-सिरसा, पंजाब, राजस्थान को जाने वाले रास्तों पर नाके लगवाकर वीटी करवा दी गई है।