करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखी दुआ भी काम नहीं आई और छुट्टी पर घर लौटे CISF जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल गन्नौर उपमंडल के गांव लल्हेड़ी के सीआईएसएफ में तैनात जवान 45 वर्षीय सत्यनारायण की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव लड़सौली गांव के खेतों में मिला, जहां वह रात को पानी देने गया था।
PICS: छुट्टी पर घर लौटे CISF जवान की बेरहमी से हत्या
2 of 5
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सतनारायण सीआईएसएफ में बतौर सिपाही के पद पर दिल्ली के बवाना में तैनात था। फिलहाल वह परिवार सहित कई साल से सोनीपत शहर में रह रहा था, लेकिन उसके परिजन व खेत लल्हेड़ी गांव में ही थे। वह अपने कार्यालय से छुट्टी लेकर शुक्रवार सुबह ही गांव में आया था और रात को करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत में पानी देने के लिए घर से निकला था।
PICS: छुट्टी पर घर लौटे CISF जवान की बेरहमी से हत्या
3 of 5
अगले दिन सुबह जब उसका बड़ा भाई नरेश खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि सतनारायण खेत में अचेत अवस्था में पड़ा है। नरेश ने जब सतनारायण को पलट कर देखा तो सतनारायण के सिर के पिछले हिस्से पर किसी हथियार से हमला कर रखा था। नरेश ने इसकी सूचना परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी। डीएसपी सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाकर सैंपल एकत्रित करवाए।
PICS: छुट्टी पर घर लौटे CISF जवान की बेरहमी से हत्या
4 of 5
परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कई एंगल से जांच कर रही है। चार टीमें बनाई गई हैं। सतनारायण अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। सतनारायण अपने पीछे अपनी माता सावित्री, पत्नी गीता और एक 18 वर्षीय पुत्र संकेत को छोड़ गया। पति की लंबी आयु के लिए गीता ने करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन वह भी काम नहीं आया। माता सावित्री उस घड़ी को कोस रही थी जब सतनारायण खेत में पानी देने के लिए घर से निकला था।
PICS: छुट्टी पर घर लौटे CISF जवान की बेरहमी से हत्या
5 of 5
सतनारायण वर्ष 1992 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। परिजनों के अनुसार सतनारायण कबड्डी का एक अच्छा खिलाड़ी था और उसने वर्ष 1990 में आयोजित हुई एमडीयू इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता के साथ-साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अपना योगदान दिया था।