फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी थी कि अर्थी उठ गई

Sat, 06 Jun 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
शादी हुए अभी दो महीने ही बीते थे। हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी थी..कि विवाहिता की अर्थी भी उठ गई। दिल दहलाने वाली घटना पंजाब के बठिंडा जिले की है। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी ‌थी कि अर्थी उठ गई

2 of 5
पंजाब पुलिस ने बठिंडा जिले के गांव मौड़ खुर्द में एक विवाहिता को दहेज की खातिर जान से मारने के आरोप में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी ‌थी कि अर्थी उठ गई

3 of 5
विवाहिता के पिता मंदर सिंह ने बताया कि 26 मार्च 2015 को उन्होंने अपनी बेटी हरदीप कौर (19) की शादी गांव मौड़ खुर्द निवासी मनदीप सिंह के साथ की थी। था। विवाह पर उन्होंने करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद हरदीप बीसीए की परीक्षा देने के लिए उनके पास आई।

हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी ‌थी कि अर्थी उठ गई

4 of 5
बेटी ने बताया था कि उसका पति, ससुर मिट्ठू सिंह और सास बसंत कौर उससे मोटरसाइकिल की मांग करते हैं और मारपीट भी करते है। 31 मई को उन्होंने अपनी बेटी को दामाद मनदीप सिंह के साथ भेज दिया। तीन जून की सुबह हरदीप कौर का फोन आया कि उसके साथ उसका ससुराल परिवार मारपीट कर रहा है। शाम छह बजे फोन आया कि हरदीप कौर की हालत खून की कमी के कारण खराब हो गई थी, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से सुहाग की मेहंदी तक नहीं उतरी ‌थी कि अर्थी उठ गई

5 of 5
वह अपने भाई चमकौर सिंह और कुलविंदर सिंह को साथ लेकर गांव मौड़ खुर्द पहुंचे तो उनकी बेटी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।लड़की के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते लड़की की हत्या की गई है। पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयानों के आधार पर लड़की के पति और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें