फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

Thu, 08 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
1 of 6
घायलों में ऋतु और परमालो उर्फ प्रेमो देवी ने एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

2 of 6
ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी गांव छपरा की रहने वाली दो छात्राओं की थी, जो खुश किस्मती से दुर्घटना से महज एक मिनट पहले ही स्कूटी खड़ी करके अपने पिता की दुकान में गई थी। घायलों में बिमला देवी, परमालो, ऋतु, नरेशो, रीना व कृष्णा शामिल थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

3 of 6
बच्चों को पानी पिलाने के लिए महिलाओं ने ऑटो को हिनौरी चौक के पास रुकवा लिया और कुछ महिलाएं व बच्चे पानी पीने के लिए चले गए। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुई महिलाओं को आसपास के दुकानदारों ने ऑटो से निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसके नीचे से बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी स्कूटी को निकलवाया।

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

4 of 6
इंद्री रोड पर इंद्री की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हिनौरी चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होते हुए एक दुकान के सामने खड़ी बाइक व स्कूटी पर जा चढ़ा और उन्हें दूर तक घसीटते हुए एक मिठाई की दुकान तक घुस गया। ऑटो में करीब दस महिलाएं व कुछ बच्चे सवार थे, जो इंद्री में कच्ची समाध के मेले में माथा टेक कर अपने घर गांव पलाका जिला यमुनानगर जा रहे थे।

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

5 of 6
महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया, जहां दो महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेकाबू हुआ ट्रक एक मिठाई की दुकान में जा घुसा, जहां खड़े लोगों ने इधर-उधर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, 2 महिलाओं को रौंदा

6 of 6
अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार महिलाओं को रौंद दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसा करनाल में लाडवा-इंद्री रोड पर वीरवार को हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो में बैठी सवारियों में से एक बच्चे सहित छह महिलाएं घायल हो गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें