फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

Wed, 11 May 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश जिले के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर राहुल की सोनीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, सोनीपत के सेक्टर-13 में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के ठीक सामने उस समय हुई, जब इंजीनियर राहुल अपनी कार में बैठा था। बोलेरो सवार हमलावरों ने राहुल पर गोलियां दागीं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राहुल को दो गोलियां मारी गईं। एक गोली कंधे पर तो दूसरी छाती के पास लगी। गोलियां काफी नजदीक से मारी गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
27 वर्षीय राहुल पेशे से सिविल इंजीनियर था और रविवार को एक घंटा पहले ही घर से साइट पर जाने के नाम पर कार में सवार होकर निकला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को राहुल की गाड़ी से दो मोबाइल बरामद हुए। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कुछ देर पहले ही नीरज नाम के युवक से बातचीत हुई थी।

 

4 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
चार माह पहले लिया था तलाक: बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय राहुल तलाकशुदा था। उसकी शादी एक अनाथाश्रम संचालक की बेटी के साथ वर्ष 2014 हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद हो गए, जिससे उन्होंने चार माह पहले तलाक ले लिया था। राहुल अपने माता-पिता का एक ही पुत्र था। उसके अलावा एक बड़ी बहन है।
विज्ञापन

5 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
घर पर था फंक्शन, भेली लेकर आए रिश्तेदार: राहुल की बहन ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। इस वजह से घर पर कार्यक्रम रखा हुआ था। सराय रोहिल्ला दिल्ली में बहन की ससुराल से राहुल के घर पर भेली लेकर रिश्तेदार भी आए हुए थे। इसी बीच राहुल की मौत की खबर ने खुशी को मातम में बदल दिया। पूरे परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मध्यप्रदेश के इंजीनियर की सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि नीरज सिक्का कॉलोनी का रहने वाला हैं। वहीं, नीरज के अलावा राहुल की मनोज जेसीबी नाम से फीड नंबर पर भी बात हुई थी। सोनीपत के डीएसपी राहुल देव के मुताबिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राहुल को नजदीक से दो गोलियां मारी गईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें