फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मेरे जिगर का टुकड़ा था, बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी...पापा को क्या जवाब दूंगी'

Thu, 05 Apr 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
मेरे जिगर का टुकड़ा था और दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी। मैं कुछ नहीं कर पाईं, क्या जवाब दूंगी उसके पापा को। कहते कहते मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
चंडीगढ़ सेक्टर-24 की जनता कॉलोनी के मकान नंबर 2507 से सटी एक झुग्गी में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दस-पंद्रह लोगों ने जबरन घुसकर परिवार सहित बैठे जीजा-साले को चाकुओं से गोद डाला। जीजा अमन की मौत हो गई, वहीं साला सन्नी गंभीर रूप से घायल है। अमन की मौत होने की सूचना से बेखबर उसकी पत्नी टीनू और मां गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

3 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
दोनों ही अमन की जान बचाने की प्रार्थना करती रहीं, लेकिन खुद को संभाल नहीं पा रही थी। मृतक की मां ने बताया कि अमन की टीनू से शादी को भी कुछ ही समय बीता था। अभी तो उसने कुछ देखा भी नहीं था, मेहनत मजदूरी करके परिवार को संभालता था। अब मैं उसके पापा को ऊपर जाकर क्या जवाब दूंगी, मेरा तो सब कुछ ही लुट गया। उसकी पत्नी अपनी जिंदगी कैसे बिताएगी।

4 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले उन पर डंडों सहित अन्य हथियारों से हमला किया और फिर तलवार व तेजधार चाकू से वार कर डाले। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायलों के परिवार, रिश्तेदारों व समुदाय के अन्य लोगों ने खूनी झड़प की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची और कर्मियों ने घायलों को तुरंत सेक्टर-16 जीएमएसएच पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया ही था कि एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा फिलहाल उपचाराधीन है। मृतक अमन सेक्टर-17 में चश्मे बेचने का काम करता था। जबकि घायल सन्नी सेक्टर-17 में रेहड़ी-फड़ी लगाता है। माहौल को देखते हुए रात सवा एक बजे तक हालात तनावपूर्ण बने हुए थे और अस्पताल में पुलिस तैनात थी। उधर, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। रोकने की कोशिश करती पुलिस से भी उनकी झड़प हुई।
विज्ञापन

6 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
मृतक अमन की पत्नी टीनू और मां गीता देवी सहित सहंसी समुदाय की अन्य महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने इमरजेंसी का घेराव किए रखा। उन्होंने अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल ने स्थिति तनावपूर्ण होने पर उन्हें बाहर ही रोके रखा। मृत अमन के रिश्तेदार सूरज, सन्नी के भाई रवि सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमलावरों ने किसी पुरानी रंजिश में अचानक घर में घुसकर वारदात कर डाली।
विज्ञापन

7 of 8
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर उनका एक आदमी भी मरा तो वह दूसरे समुदाय के छह लोगों को मार डालेंगे। लोगों ने आरोप जड़े कि हमलावरों ने कॉलोनी निवासी महिला आशा के कहने पर वारदात की। घायल व मृतक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाए कि हमलावरों में तरसेम, विक्रम, राहुल, विक्की व करीब 10-15 लोगों समेत कुछ महिलाएं भी शामिल थी। आरोप लगाए कि कॉलोनी वासी महिला आशा बीते दो दिन से हमलावरों के संपर्क में थी।
विज्ञापन

8 of 8
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
लोगों ने सेक्टर-24 चौकी के इंचार्ज रोहतास यादव पर हमलावरों के साथ मिले होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज वारदात की सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाए कि चौकी इंचार्ज को कई बार आरोपियों के वारदात के बारे में चेताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि चौकी इंचार्ज ने आरोपों को गलत ठहराते हुए कॉलोनी में हो रहे गलत काम रोकने पर कुछ लोगों के भड़के होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें