ईयरफोन में करंट आ गया और गाना सुन रहे युवक की जान चली गई। तस्वीरों में दखिए उसका क्या हाल हो गया था, हैरान रह जाएंगे। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। पांडो गांव में मंगलवार दोपहर चार्ज करते समय मोबाइल में इयरफोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
परिजनों का कहना है कि अचानक बिजली तेज आने से युवक को करंट लगा, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां न तो इलाज मिल पाया न ही एंबुलेंस। किसी तरह उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 22 वर्षीय ठाठ सिंह उर्फ शंटी के पिता कृष्णलाल ने बताया कि उनका बेटा शंटी मोबाइल को चार्ज पर लगाकर इयरफोन से गाना सुन रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
दोपहर करीब पौने एक बजे अचानक तेज बिजली आने से उसे करंट लग गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे से उसकी मां सुरेखा आई तो शंटी बेसुध हालत में मिला। सुरेखा ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग आए और शंटी को साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में ईसीजी की सुविधा नहीं मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शंटी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
4 of 5
ईयरफोन में करंट से मौत
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें समय पर एंबुलेंस भी नहीं मिली। अपनी कार से उन्हें शंटी को ट्रॉमा सेंटर लेकर जाना पड़ा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शंटी की ईसीजी की। बाद में डॉक्टरों ने शंटी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शंटी कॉलेज की पढ़ाई के बाद डिफेंस सर्विस की तैयारी कर रहा था। नेवी में भी आवेदन कर रखा था। अनाज मंडी में एक गोदाम में चौकीदार भी करता था।
डॉक्टरों की लापरवाही और एंबुलेंस नहीं मिलने की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि युवक की मौत की सही वजह क्या है। - कुलदीप सिंह, सीएमओ