मां की आंखों के सामने उसके बेटे बाउंसर मीत को गोलियों से छलनी करने वाले बेनकाब हो गए हैं। वहीं असली हत्यारे का भी पता चल गया है, आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 13
बाउंसर मीत के हत्यारे
मामला है बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत के मर्डर का, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मीत के मर्डर की साजिश नाभा जेल में रची गई। बाउंसर गगनजीत ने मीत को ठिकाने लगाने के लिए शार्पशूटर हायर किए, जोकि जीरकपुर के हैं। बताया जा रहा है कि उनका संबंध गैंगस्टर गौंडर से है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन युवकों ने मीत को गोली मारी उनकी शिनाख्त जीरकपुर लाडी और मनी (निक नेम) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
3 of 13
बाउंसर मीत के हत्यारे
एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चाहल ने इस की पुष्टि की। चाहल ने कहा कि गगनजीत ने पुलिस पूछताछ में यह बात मान ली है कि मीत का कत्ल उसी ने करवाया है। वह इस मामले में मास्टर माइड है। जानकारी के मुताबिक इस कत्ल में तीसरा युवक भी शामिल है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। ध्यान रहे कि मीत की सोमवार को सकेतड़ी मंदिर के पास गोलिया मार कर हत्या कर दी गई थी।
4 of 13
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
गगन जेल से करता था गौंडर से बात
पता चला है कि गगन जेल से गैंगस्टर विक्की गौंडर से बात करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात से इकार नहीं किया जा सकता कि जिन शार्पशूटरों ने मीत को गोलिया मारी हैं, वे गोंडर गैंग के हैं। यह जांच का हिस्सा है। इस केस में अब उक्त दोनो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है जिन्होंने मीत पर गोलिया बरसाई।
विज्ञापन
5 of 13
saketri murder
डीजीपी जेल को रिपोर्ट
नाभा जेल में बंद बाउसर और कैदी फोन पर पंजाब में बाउसरों से बात कर रहे हैं। इसकी एक रिपोर्ट बना कर डीजीपी जेल पंजाब को भेजी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जेल विभाग की ओर से की जाएगी। कैदियों को जेल में मोबाइल फोन कैसे मिले इस बात की जाच की जा रही है। मोहाली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि गगन से इस बात से खुलासा हो सकता है कि जिले में कैदियों को ओर क्या क्या सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
6 of 13
saketri murder
गगन ने कबूल कर लिया जुर्म
पुलिस बाउसर गगन को वीरवार को मोहाली पुलिस उसे मीत के कत्ल के बाद ही प्रोडंक्शन वारट पर लाई। हालाकि इस मामले में गगन ने जुर्म कबूल कर लिया है। गगन और मीत की पुरानी रजिश थी। इस मामले में पहले सोनू शाह गैंग का हाथ भी सामने आ रहा था। क्योंकि गत वर्ष मोहाली के दशहरा ग्राउड के पास सोनू शाह गैंग और मीत में गोलीबारी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
मीत के साथ पुरानी रंजिश थी
जब गगन से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज खोल दिया। उसने बताया कि उसकी मीत के साथ पुरानी रंजिश थी। सेक्टर-26 स्थित जिम में मीत से उनका विवाद हो गया था। इस दौरान मीत ने उसे गालियां दीं। जिसके बाद गगन ने अपने साथियों के साथ मीत और उसके साथियों पर गोलियां चला दीं थीं।
8 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
सिर्फ 13 सेकेंड पीछे थी मौत
सिर्फ 13 सेकेंड पीछे थी मौत, और अपनी मां के साथ मंदिर आए मीत को इस बारे में भनक तक नहीं थी। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है। बाउंसर मीत से महज 13 सेकेंड पीछे उसकी मौत आ रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज का हर पहलू जांचने के बाद पता चलता है कि जिस कार में बदमाश वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, वह इतनी ही पीछे थी।
9 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
हत्या की तमाम तैयारियां कर रखी थीं
फुटेज के मुताबिक सुबह 11 बजकर 34 मिनट और एक सेकेंड पर मीत की कार सकेतड़ी मंदिर से करीब 300 मीटर पीछे एक प्वाइंट से निकली। इसके ठीक 13 सेकेंड बाद पीछे बदमाशों की स्विफ्ट कार दिखाई दे रही है। लेकिन फुटेज में जितनी बातें सामने आईं, इससे साफ हो गया कि अपराधियों ने न केवल पहले से रेकी की हुई थी, बल्कि हत्या के लिए तमाम तैयारियां कर रखी थीं।
10 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
भागने के लिए दूसरा रास्ता चुना
पुलिस को शक है बदमाश कैंबवाला की तरफ से फरार हुए हैं, क्योंकि फुटेज में बदमाशों की कार लौटती हुई नहीं दिख रही है। इससे साफ है कि हत्या के बाद उन्होंने भागने के लिए दूसरा रास्ता चुना। सकेतड़ी से कैंबवाला, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए कई रास्ते हैं, जहां सुरक्षा के नाम पर कभी किसी तरह का कोई पुलिस नाका नहीं है। अगर, वारदात को अंजाम देकर इस रूट से कोई फरार हो जाए तो उसका सुराग लगाना मुश्किल होता है।
11 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
गवाही देना बना हत्या की वजह
गगन ने बताया कि मीत के साथी अखिल की शिकायत पर गगनदीप एंड कंपनी पर केस दर्ज हो गया था। इस मामले में पुलिस ने गगनदीप, गुरप्रीत और मनीष उर्फ मनी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गवाही न देने के लिए लगातार मीत को कहा जा रहा था, लेकिन मीत नहीं माना तो गगन ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
12 of 13
बाउंसर मीत की हत्या
रिस्की के नाम से फेमस है मनी
अमनदीप सिंह उर्फ मनी जीरकपुर व साथ लगते इलाकों में रिस्की के नाम से जाना जाता है। उनके लड़ा़ई-झगडे़ आम बात हैं। अमन के पास सिल्वर कलर की ऑल्टो कार है। जबकि हरजिंदर सिंह लाड़ी के पास एक मोइटरसाइकिल है। पता चला है कि सेक्टर-26 स्थित जिम में गत वर्ष जो वारदात हुई थी, उस हत्या में शामिल लाडी और मनी ने गगन व उसके साथियों को हथियार मुहैया करवाए थे।
हत्या में गोंडर का कोई हाथ नहीं
पता चला है कि गगनदीप सिंह उर्फ गगन व गैंगेस्टर विक्की गोंडर जेल में एक ही बैरक में रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि पहले वह रोपड़ जेल में थे। इस दौरान उनकी किसी अन्य गैंग के लोगों के साथ पंगा हो गया था। इसके बाद दोनों को वहां से नाभा जेल शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने साफ किया है कि इस हत्या में गोंडर का कोई हाथ नहीं था।