सकेतड़ी में दिनदिहाड़े बड़े ही फिल्मी स्टाइल में बाउंसर मीत का कत्ल किया गया। प्लानिंग भी इतनी जबरदस्त थी, कभी न देखी होगी और न सुनी होगी।
विज्ञापन
2 of 10
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
जांच में खुलासा हुआ कि महीनों पहले थप्पड़ और गला पकड़ने से शुरू हुई बाउंसर गगन और अमित शर्मा उर्फ मीत की लड़ाई कत्ल का कारण बनी। मर्डर योजना बनाकर रेकी करने के बाद किया गया। मीत भी जानता था कि विक्की उसे जान से मारने की फिराक में है। जेल से गौंडर के फरार होने के पीछे एक मकसद मीत का कत्ल भी था।
विज्ञापन
3 of 10
saketri murder
मीत के कत्ल से 16 घंटे पहले गौंडर ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह अपने दुश्मन का खात्मा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पुलिस ने मीत को इस बारे में अलर्ट किया था, लेकिन सुरक्षा नहीं दे पाई। हालांकि पुलिस की एफआईआर में फिलहाल गौंडर का नाम नहीं है। पुलिस ने घरवालों के बयान पर नाभा जेल में बंद बाउंसर गगन, सोनू शाह और सुरजीत के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है।
4 of 10
saketri murder
घरवालों का आरोप है कि कत्ल के पीछे इन तीनों में से किसी की प्लानिंग हो सकती है। ट्राईसिटी के बाउंसर्स के मुताबिक पंचकूला के बांउसर अजय और वांटेड आरोपी सम्पत पर भी पुलिस शक जता रही है। दरअसल मीत कहां है, इस बारे में सोमवार को ये दोनों काफी पूछताछ कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन लोग व्हाईट स्विफ्ट कार में मीत को मारने आए थे। ये गाड़ी मोहाली की हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 10
बाउंसर मीत की हत्या
नाभा जेल ब्रेक कर भागे कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर ने 7 मई को अपनी फेसबुक पर लिखा कि वह जो कुछ भी कर रहा है अपनी दुश्मनी के लिए कर रहा है, अब वह खुद जो करेगा उसका पता सबको अपने आप लग जाएगा। इसके ठीक 16 घंटे बाद पंचकूला के बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
बाउंसर मीत की हत्या
मंदिर के बाहर बैठने वाले एक साधु ने बताया कि दो युवकों ने कुछ देर पहले उनसे पूछा कि यहां पेशाब करने की कोई जगह है। साधु ने थोड़ी दूर जाने को कहा, लेकिन दोनों युवक वहीं पर रुक गए। चंद मिनटों बाद जैसे ही मीत अपनी कार में बैठने के लिए बढ़ा, वहां मौजूद दोनों युवकों ने एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोगों को लगा कि शायद ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है।
विज्ञापन
7 of 10
बाउंसर मीत की हत्या
मर्डर करने के बाद दोनों युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर देरी से वारदात स्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस यह भी मान रही है कि इस घटना को अंजाम देने वालों में कोई ऐसा व्यक्ति भी शामिल है और इसकी पहले ही रेकी की गई थी। यह भी सवाल उठता है कि आखिरकार यह बात हत्यारों को कैसे पता चली कि किस दिन और किस वक्त मीत मंदिर में आता है।
8 of 10
बाउंसर मीत की हत्या
आरोपियों ने मीत पर हमला बोलने से पहले उसकी कार को पंचर किया और फिर उस पर छह फायर किए। गोलियां मीत की टांगों, कमर और छाती में लगी। जब तक उसे पीजीआई ले जाया जाता उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मीत हर सोमवार को सकेतड़ी मंदिर में माथा टेकने आता था। सोमवार को उसकी मां रूपरानी भी साथ थी। जब मीत मंदिर के अंदर गया, तभी कार की बैक साइड में राइट टायर की हवा निकाल दी।
9 of 10
बाउंसर मीत की हत्या
20 मिनट बाद मीत मां के साथ बाहर आया। रास्ते में उसकी मां मांगने वालों को रुपए देने लगी, तब तक मीत अपनी कार के पास पहुंच गया। तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। 2 मिनट तक फायरिंग हुई। नकाबपोश आरोपी स्विफ्ट कार में बैठकर भागे। युसूफ नाम का शख्स मीत को उसकी ही गाड़ी में हॉस्पिटल ले जाने लगा तो देखा कि कार की पिछली टायर में हवा नहीं है।
पुलिस को मौका ए वारदात से 9 एमएम कारतूस के 4 खोल मिले हैं। मोहाली पुलिस ने सोहना गांव और मटौर एरिया में रेड की। यहां से तीन युवकों को राउंउअप किया है। यहां प्राचीन शिव मंदिर की एंट्री और मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन मर्डर 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां कैमरा नहीं था। मंदिर के रास्ते में कृष्ण गऊ शाला पड़ती है, सीसीटीवी कैमरा है, लेकिन पुलिस को यहां भी कुछ नहीं मिला।