राखी सावंत
महिला रेसलर रोबेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया, जिससे वह चोटिल हो गईं थीं। करीब पांच से आठ मिनट तक राखी रिंग के बीच ही दर्द से तड़पती रहीं। इसके बाद आयोजकों ने राखी को अस्पताल पहुंचाया था। प्रेस वार्ता में राखी ने बताया कि 2 मार्च से सिविल सिटी, संधू नगर स्थित आईपीएस स्कूल में सीडब्ल्यूई ब्रेकडाउन शो का आयोजन किया जा रहा है।