फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

Mon, 25 May 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने खुद के बारे में बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। यह दावा उनके चाहने वालों के लिए खुशी की बात हो सकती है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

2 of 6
किरण खेर का दावा है कि उन्हें सांसद बने एक साल होने वाले हैं। इस एक साल के कार्यकाल में जितनी तेजी से काम हुए, उससे तो लगता है कि वह बुजुर्ग नहीं जवान हो रही हैं। सांसद किरण खेर ने रविवार को सेक्टर-38 वेस्ट की नई ग्रीन बेल्ट का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।
विज्ञापन

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

3 of 6
उद्घाटन समारोह भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद के वार्ड में हुआ। इसके बावजूद भाजपा के अधिकतर पार्षद नदारद रहे। समारोह में भाजपा नेता सौरभ जोशी, आशा जसवाल, राजबाला मलिक, सतीश कैंथ ने ही भाग लिया, जबकि अकाली दल से हरदीप सिंह और मनोनीत में से सुरेंद्र बग्गा, एमपी कोहली, अरुण गोयल ने भाग लिया। कांग्रेस से पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण ही शामिल हुए।

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

4 of 6
सांसद ने कहा कि उन्हें वार्ड पार्षद अरुण सूद कई बार कह चुके हैं कि कराये गए विकास कार्यों की उपलब्धियों का बखान करना चाहिए। लेकिन वह यही कहती हैं कि उनका काम करने में यकीन है, जब काम होंगे तो लोग अपने आप ही कहेंगे कि बीबी ने काम करवा दिया है।
विज्ञापन

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

5 of 6
किरण खेर ने बताया कि अरूण सूद के वार्ड से उन्हें चुनाव में सबसे ज्यादा लीड मिली थी। वह उम्मीद जताती हैं कि अगले संसदीय चुनाव में भी इस वार्ड से सबसे अधिक लीड मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शायद लोगों को लगता है कि एक साल में चुटकी में काम हो जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी काम कराना इतना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: जब किरण खेर बोलीं, अब मैं जवान दिखने लगी हूं

6 of 6
किरण खेर बताती हैं कि भविष्य की समस्याओं को देखते हुए वह अभी से प्लानिंग कर रही हैं। शहर के काम कराने के लिए वह संसद में मंत्रियों को पकड़ती हैं। समय-समय पर केंद्र सरकार के विभागों से बात करती हैं। समारोह में लोगों ने पार्कों में पीने के साफ पानी की मांग की थी। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि जल्द यह मांग पूरी हो जाएगी। चाहे यहां आरो पानी की सुविधा क्यों न शुरू करनी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें