विनोद खन्ना की जिंदगी में एक वक्त वो भी आया था, जब दो बार उनकी गुमशुदगी के पोस्टर सड़कों पर चिपकाए गए थे और शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
2 of 11
विनोद खन्ना की गुमशुदगी के पोस्टर
ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ, वो भी पंजाब में और देखिए उसकी हकीकत भी सामने आ गई। लोगों को शिकायत थी कि वे स्टार हैं, इसलिए अपने संसदीय इलाके की सुध नहीं लेते, जबकि वे तो बीमार चल रहे थे। गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, नतीजा आज वे सभी को छोड़कर चले गए। लोगों को बताया भी गया कि वे बीमार हैं, पर उनका यकीं नहीं होता था।
विज्ञापन
3 of 11
विनोद खन्ना की गुमशुदगी के पोस्टर
दीनानगर आतंकी हमले के दिन थे, सभी दिग्गज नेता आए। विनोद खन्ना नहीं आ सके, नाराज होकर विपक्षियों ने उनके लापता होने से पोस्टर शहर के गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए। साथ ही नेशनल कोआर्डिनेटर यूथ कांग्रेस कार्तिक वडैहरा के नेतृत्व में डीएसपी सिटी मनोज कुमार ठाकुर को सांसद विनोद खन्ना की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए शिकायत दी।
4 of 11
विनोद खन्ना
कार्तिक वडैहरा ने कहा दीनानगर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, पर सांसद विनोद खन्ना ने यहां आना तो दूर, अपनी ओर से संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा। इतना ही नहीं इस आतंकी हमले में शहीद पुलिस जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि तक अर्पित नहीं की, जबकि वह उन्हीं के हलके से संबंधित है।
विज्ञापन
5 of 11
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
कार्तिक वडैहरा ने कहा कि चुनावों के समय हल्के की जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाले सांसद विनोद खन्ना ने अपने ही हल्के में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक शब्द नहीं कहा है। इस दौरान कांग्रेसियों शहर में रैली भी निकाली। रैली डाकखाना चौक से शुरू होकर गांधी चौक, वाल्मीकि चौक, लेबर शेड से होती हुई थाना डिवीजन नंबर एक पहुंची।
विज्ञापन
6 of 11
विनोद खन्ना
वडैरहा ने डीएसपी सिटी को शिकायत देते हुए मांग की कि सांसद विनोद खन्ना को जल्दी से ढूंढा जाए। वहीं पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा कर चुके थे। केजरीवाल 13 जनवरी को आए थे लेकिन सांसद विनोद खन्ना गायब रहे, जिसके चलते लोगों में काफी रोष देखने को मिला था।
विज्ञापन
7 of 11
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
विरोध जताते हुए लोगों ने विनोद खन्ना के लापता होने के पोस्टर शहर में जगह-जगह चिपकाए गए हैं। दरअसल पठानकोट के लोग इस बात को लेकर नाराज हैं कि गुरदासपुर आतंकी हमले के 12 दिन बीत जाने के बाद भी विनोद खन्ना पीड़ित परिवारों का हाल चाल जानने नहीं पहुंचे। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने विनोद खन्ना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया।
8 of 11
विनोद खन्ना
हल्का सुजानपुर में कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने गुरदासपुर के सांसद विनोद खन्ना के खिलाफ रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सेल के कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला भी फूंका। सेल के जिला चेयरमैन ठा. अमित मंटू ने कहा कि विनोद खन्ना के हलका गुरदासपुर के क्षेत्र दीनानगर व पठानकोट में अब तक दो बार आतंकी हमला हो चुका है, जिससे लोगों में दहशत है।
9 of 11
विनोद खन्ना
सांसद विनोद खन्ना ने न तो इन आतंकी हमलों का जायजा लेने की कोशिश की है और न ही शहीदों के परिवारों, सैनिकों व क्षेत्र की जनता से मिलना जरूरी समझा। अमित मंटू ने ये भी आरोप लगाया कि सांसद के झूठ को छुपाने के लिए भाजपा नेता उन्हें बीमार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विनोद खन्ना अपनी जिम्मेदारीनिभा नहीं सकते, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दें, ताकि लोगों को नया सांसद मिल सके।
10 of 11
विनोद खन्ना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सांसदों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह अधिक से अधिक समय अपने लोकसभा क्षेत्र को दें, लेकिन सांसद विनोद खन्ना का काम करने का अपना ही निराला ढंग है। प्रदर्शनकारियों ने कहा था की आतंकी हमले की गूंज पूरे विश्व ने सुनी पर हमारे सांसद के कानों तक इसकी आवाज नहीं पहुंची।
लोगों का कहना था कि माना वह बहुत बड़े फिल्म स्टार हैं बहुत व्यस्त रहते हैं, विदेश दोरे पर हैं लेकिन आंतकी हमले को इतने दिन बीत चुके हैं। न तो उनका कोई संदेश आया है और न ही उनकी और से कोई प्रतिनिधि पीड़ित परिवारों के घर शोक व्यक्त करने गया। जिससे लोगों के दिलों में भारी रोष है। बता दें कि दीनानगर क्षेत्र, सांसद खन्ना के संसदीय हलके में ही आता है।